आदिम सपनों में भरा नया रंग, राधा पाटीदार, झाबुआ
आदिम सपनों में भरा नया रंग, राधा पाटीदार, झाबुआ
आदिवासी बहुल जिले झाबुआ की एक प्रतिभावान बेटी राधा पाटीदार, जिसने जिले भर में अव्वल स्थान अर्जित किया है। छोटे से गांव में पली-बढ़ी राधा ने अपनी मेहनत और लगन से कामयाबी की ऐसी ऊंची छलांग लगाई है कि आज पूरा जिला उस पर गर्व कर रहा है।
झाबुआ जिला मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में बसा एक आदिवासी जिला है। यहां 12वीं कक्षा में पूरे जिले में प्रथम स्थान राधा पाटीदार ने प्राप्त किया है। राधा ने 500 अंकों में से 465 अंक प्राप्त कर 93 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। राधा अपने दादा-दादी और माता-पिता के साथ एक छोटे से गांव ‘बनी’ में रहती है। यह गांव राधा के स्कूल से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर है। वो पेटलावद के एक निजी स्कूल सफलता विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रही। राधा के पिता हरिराम पाटीदार सहायक अध्यापक हैं, जो बनी गांव के समीप कावड़िया गांव की प्राथमिक शाला में पढ़ाते हैं। राधा की एक बड़ी बहन चेतना पाटीदार बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल से ठम्म् फाइनल का एग्जाम दे रही है। छोटा भाई उमेश 9वीं क्लास में इंदौर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में पढ़ाई कर रहा है। राधा की मां गृहिणी है और दादा-दादी किसान हैं। राधा का सपना है कि वह सीए बने। इसके लिए उसने 12वीं के एग्जाम के बाद ही इंदौर में नाहटा अकैडमी में कोचिंग शुरु कर दी है। राधा के पिता हरीराम पाटीदार के तीनों बच्चे होनहार हैं पर राधा पढ़ाई में कुछ ज्यादा ही ध्यान देती है। इससे पिता को बड़ी खुशी मिलती है। पूरे जिले में प्रथम आने पर राधा के पिता हरिराम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राधा का परिवार एक सामान्य परिवार है और एक छोटे से गांव में सादगी से रहता है।

Facebook


