IFFCO ने 300 रुपए बोरी बढ़ाए DAP के दाम! कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन के बीच किसानों को लगा झटका
IFFCO ने 300 रुपए बोरी बढ़ाए DAP के दाम! कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन के बीच किसानों को लगा झटका
नई दिल्ली: कृषि कानून के विरोध में आंदोलन के बीच किसानों को बड़ा झटका लगा है। दरसअल सहकारी क्षेत्र के इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर्स कोऑपरेटिव ईफको ने डीएपी खाद की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने डीएपी खादी की कीमतों में 300 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि ईफको ने खाद के दामों में बढ़ोतरी को खारित करते हुए कहा है कि पहले से पैक हो चुके खाद अभी भी पुराने दाम पर ही मिलेंगे।
Read More: पीएम मोदी की VC में शामिल हुए सीएम बघेल, कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन पर हो रही चर्चा
कंपनी के सीईओ डॉ यूएस अवस्थी ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इस संबंध में बताया है कि इफको कॉम्प्लेक्स उर्वरकों की कीमत में वृद्धि के लिए किसी भी राजनीतिक दल या सरकार को जिम्मेदार ठहराने संबंधी ट्वीट्स या समाचारों पर कड़ी आपत्ति दर्ज करती है। इन उर्वरकों का मूल्य नियंत्रण-मुक्त है इसलिए किसी राजनीतिक दल या सरकार से इसका कोई संबंध नहीं।
कॉम्प्लेक्स उर्वरकों के लिए इफको द्वारा नए उल्लिखित मूल्य केवल अस्थाई हैं। कंपनियों द्वारा कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों को अभी अंतिम रूप दिया जाना है ।कच्चे माल के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में तेजी का रुझान है। विनिर्माण संगठन होने के नाते हमें अपने संयंत्रों द्वारा प्रसंस्कृत नई सामग्री को प्रेषित करने के लिए बैगों पर मूल्य अंकित करना पड़ता है। पत्र में उल्लिखित मूल्य केवल बैगों पर दिखाने के लिए उद्धृत अस्थायी मूल्य है,जो अनिवार्य है।
इफको संगठन यह सुनिश्चित करता है कि बाजार में पुराने मूल्य पर पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है। इफको विपणन टीम को यह निर्देश दिया गया है कि किसानों को केवल पुराने मूल्ययुक्त पैकशुदा सामान ही बेचे जाएं। हम हमेशा किसानों के सर्वोपरि हित को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लेते हैं। इफको 11.26 लाख टन कॉम्प्लेक्स उर्वरकों की बिक्री पुरानी दरों पर ही करेगी।बाजार में उर्वरकों की नई दरें किसानों को बिक्री के लिए नहीं हैं। #DAP ₨1200/-, #NPK 10:26:26 ₨ 1175/-, #NPK 12:32:16 ₨ 1185/- और #NPS 20:20:0:13 ₨ 925/- ।
#इफको कॉम्प्लेक्स उर्वरकों की कीमत में वृद्धि के लिए किसी भी राजनीतिक दल या सरकार को जिम्मेदार ठहराने संबंधी ट्वीट्स या समाचारों पर कड़ी आपत्ति दर्ज करती है।इन उर्वरकों का मूल्य नियंत्रण-मुक्त है इसलिए किसी राजनीतिक दल या सरकार से इसका कोई संबंध नहीं।@PMOIndia @DVSadanandGowda
— Dr. U S Awasthi (@drusawasthi) April 8, 2021

Facebook


