Ind vs Aus Playing 11, India vs Australia LIVE Cricket Score Updates:टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगी
Ind vs Aus Playing 11, India vs Australia LIVE Cricket Score Updates:टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगी
IND vs AUS Live Cricket Score:वर्ल्डकप 2019 (World Cup 2019) में खिताब की दो प्रमुख दावेदार मानी जा रही टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच रविवार को भिड़ंत हो रही है. दोनों ही टीमों में ऐसे कई स्टार खिलाड़ी है जो अपने खेल कौशल की दम पर मैच का पांसा पलटने में सक्षम है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैच में खेलप्रेमियों को रोमांचक क्रिकेट की दावत मिल सकती है. विराट कोहली की भारतीय टीम (Team India)ने अपने पहले मैच में फाफ डु प्लेसिस की दक्षिण अफ्रीका टीम को हराकर जीत के साथ आगाज किया है. ऑस्ट्रेलिया (Australia Team) की बात करें तो एरॉन फिंच (Aaron Finch)की टीम भी टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच जीत चुकी है. पहले मैच में अफगानिस्तान को शिकस्त देने के बाद दूसरे मैच में उसने वैस्टइंडीज की मजबूत टीम पर संघर्षपूर्ण जीत हासिल की थी.टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया है.

Facebook


