CM Pushkar Singh Dhami On Jantar Mantar Protest : पेपर लीक पर PM मोदी के बड़े ऐलान का धामी ने किया स्वागत! बोले- छात्रों के नाम पर हो रही राजनीति अब नहीं चलेगी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने वालों की मंशा बेनकाब हो चुकी है और दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए।

CM Pushkar Singh Dhami On Jantar Mantar Protest : पेपर लीक पर PM मोदी के बड़े ऐलान का धामी ने किया स्वागत! बोले- छात्रों के नाम पर हो रही राजनीति अब नहीं चलेगी

CM Pushkar Singh Dhami On Jantar Mantar Protest : Image Source : FILE

Modified Date: July 23, 2026 / 07:32 pm IST
Published Date: July 23, 2026 7:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री धामी ने पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के फैसले का स्वागत किया।
  • उन्होंने छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का विपक्ष पर आरोप लगाया।
  • धामी ने कहा कि CBI जांच और सख्त कार्रवाई पहले ही शुरू हो चुकी है।

देहरादून: CM Pushkar Singh Dhami On Jantar Mantar Protest :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों में दोषियों को त्वरित और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई होना छात्रों के हित में है।

‘छात्रों के मुद्दे पर राजनीति की जा रही’

मुख्यमंत्री धामी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग छात्रों की चिंताओं का राजनीतिक लाभ उठाने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहले छात्रों को आगे कर राजनीति करने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अराजकता फैलाने की सुनियोजित कोशिश है।

CBI जांच और कार्रवाई का किया जिक्र

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 12 लाख से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि NEET परीक्षा दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई, पेपर लीक मामले की CBI जांच हुई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी त्वरित सुनवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय पेपर लीक मामलों में जल्द सुनवाई और दोषियों को शीघ्र सजा सुनिश्चित करेगा। इससे छात्रों के भविष्य की रक्षा होगी।

PM मोदी ने क्या कहा था?

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि युवाओं का भविष्य और उनका हित सर्वोपरि है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं और विपक्ष सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.