Judge Abdul Hakeem Kakar Killed: यहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश की दर्दनाक मौत.. बॉडीगार्ड की भी नहीं बच सकी जान, सुनवाई के लिए हुए थे रवाना तभी अचानक दोनों ओर से..

Judge Abdul Hakeem killed in attack by Baloch insurgents: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए हमले में न्यायाधीश और सुरक्षाकर्मी की मौत

Judge Abdul Hakeem Kakar Killed: यहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश की दर्दनाक मौत.. बॉडीगार्ड की भी नहीं बच सकी जान, सुनवाई के लिए हुए थे रवाना तभी अचानक दोनों ओर से..

Judge Abdul Hakeem killed in attack by Baloch insurgents || Image- The Pakistan FILE

Modified Date: July 23, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: July 23, 2026 7:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलूचिस्तान में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला।
  • जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत।
  • क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी, कर्फ्यू जारी।

कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने एक न्यायाधीश के काफिले पर हमला कर दिया। (Judge Abdul Hakeem killed in attack by Baloch insurgents) इस हमले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल हकीम काकड़ और उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। वही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तारिक लशारी समेत दो लोग घायल हो गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्वेटा से मस्तुंग जा रहे थे न्यायाधीश

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, न्यायाधीश अब्दुल हकीम काकड़ और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तारिक लशारी अदालती सुनवाई के लिए क्वेटा से मस्तुंग जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहनों पर हमला कर दिया।

दो दिन पहले भी हुआ था हमला

गौरतलब है कि, यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दो दिन पहले मस्तुंग के खुद कोचा इलाके में क्वेटा-कराची राजमार्ग पर संदिग्ध विद्रोहियों ने एक वाहन पर गोलीबारी की थी। (Judge Abdul Hakeem killed in attack by Baloch insurgents) उस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी और तीन बच्चे घायल हुए थे। इसी क्षेत्र में विद्रोहियों ने एक पुल को भी विस्फोट कर उड़ा दिया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

क्षेत्र में पहले से लागू है कर्फ्यू

लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बलूचिस्तान के गृह विभाग ने बुधवार रात से मस्तुंग जिले की खुद कोचा उप-तहसील में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर रखा है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बुधवार को दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने मस्तुंग क्षेत्र में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके अलावा दो महिला आत्मघाती हमलावरों और उनके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी

डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया

मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ

मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown