Iran and America War News: अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा फ़ैलाने वाला पाकिस्तान रोकना चाहता है ईरान-अमेरिका युद्ध!.. मुस्लिम देशों की बैठक में किया ये बड़ा फैसला

Iran and America War News: पाकिस्तान करेगा अमेरिका-ईरान वार्ता की मेजबानी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच कूटनीतिक हल की कोशिश तेज।

Iran and America War News: अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा फ़ैलाने वाला पाकिस्तान रोकना चाहता है ईरान-अमेरिका युद्ध!.. मुस्लिम देशों की बैठक में किया ये बड़ा फैसला

Iran and America War News || Image- Conversation RT @RT_com File

Modified Date: March 30, 2026 / 07:51 am IST
Published Date: March 30, 2026 7:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान करेगा अमेरिका-ईरान वार्ता की मेजबानी
  • मिडिल ईस्ट संकट के बीच कूटनीतिक पहल
  • ईरान ने बातचीत को बताया दिखावा

इस्लामाबाद: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने कल यानी रविवार को ऐलान किया है कि, वह जल्द ही अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता की मेजबानी करेगा। हालांकि वाशिंगटन या तेहरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। साथ ही यह भी साफ़ नहीं है युद्ध पर सामने होगी या परदे के पीछे। (Iran and America War News) दरअसल मिडिल-ईस्ट संकट के बीच पाकिस्तान में कई मुस्लिम देशों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई है। इनमें तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब शामिल थे।

अमेरिका ने नहीं दी इस बैठक पर कोई प्रतिक्रिया

मुस्लिम देशों की हुई बैठक के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, “पाकिस्तान को इस बात की बेहद खुशी है कि ईरान और अमेरिका दोनों ने वार्ता को सुगम बनाने के लिए पाकिस्तान पर भरोसा जताया है। आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बीच सार्थक वार्ता की मेजबानी और उसे सुगम बनाने में पाकिस्तान को गर्व महसूस होगा,”

पाकिस्तान ने आगे बताया कि राजनयिक अपने-अपने देशों के लिए रवाना हो चुके हैं। वार्ता सोमवार को जारी रहने वाली थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सवालों का जवाब नहीं दिया और संयुक्त राष्ट्र में ईरान के दूतावास पर बात करने से इनकार कर दिया। (Iran and America War News) दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ संभावित वार्ता पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन रविवार रात को कहा कि वाशिंगटन ईरान के साथ बातचीत कर रहा है और “हम उस वार्ता में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”

पाकिस्तान खुद भी फैला रहा हिंसा और अराजकता

एयर फ़ोर्स वन में ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 15 सूत्रीय युद्धविराम योजना पर कोई प्रतिक्रिया दी है या है? इस पर ट्रंप ने कहा कि “उन्होंने हमें अधिकांश बिंदुओं पर सहमति दे दी है।” गौरतलब है कि, पकिस्तान काफी समय से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता का प्रयास कर रहा है हालाँकि वह खुद भी अफ़ग़निस्तान के साथ संघर्षरत है। वह अपने ही पड़ोसी देशों पर हमले कर रहा है और आम लोगों को निशाना बना रहा है। पिछले दिनों पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर हमला कर 400 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे में पाकिस्तान एक शांति के पक्ष में बातें करना महज एक छलावा प्रतीत हो रहा है।

ईरान ने बताया ‘बातचीत’ को महज दिखावा

इससे पहले, ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर क़लीबाफ़ ने मध्य पूर्व में लगभग 2,500 अमेरिकी मरीन सैनिकों की एंट्री के बाद पाकिस्तान में चल रही बातचीत को एक दिखावा बताया था। सरकारी मीडिया के अनुसार, उन्होंने कहा कि ईरानी सेना “अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतज़ार कर रही है ताकि उन्हें जलाकर राख कर दिया जाए और उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए दंडित किया जाए।” (Iran and America War News) ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली “कमांडरों और राजनीतिक अधिकारियों” के घरों पर हमला करने की धमकी भी दी। सरकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी सेना के संयुक्त कमान के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने “विभिन्न शहरों में ईरानी लोगों के आवासीय घरों को निशाना बनाने” और अन्य “दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयों” का हवाला दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत

पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार

बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown