Afghanistan Disaster News: यहां टूट रहा कुदरत का कहर.. बाढ़, तूफ़ान और भू-स्खलन से 17 की दर्दनाक मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की तादाद

Afghanistan Disaster News: अफगानिस्तान में बाढ़, तूफान और भूस्खलन से 17 मौतें, 13 प्रांत प्रभावित, भारी बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका।

Afghanistan Disaster News: यहां टूट रहा कुदरत का कहर.. बाढ़, तूफ़ान और भू-स्खलन से 17 की दर्दनाक मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की तादाद

Afghanistan Disaster News || Image- CNN News File

Modified Date: March 30, 2026 / 07:28 am IST
Published Date: March 30, 2026 7:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान में प्राकृतिक आपदा से 17 मौतें
  • 13 प्रांत बाढ़ और तूफान से प्रभावित भारी
  • बारिश से हालात और बिगड़ने की आशंका

काबुल: पाकिस्तान के साथ संघर्ष और तनाव के बीच अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में आई भीषण बाढ़, भूस्खलन और तूफानों के कारण 17 लोगों की मौत हो गई और 26 घायल हो गए। (Afghanistan Disaster News) राहत कार्य में जुटे अफसरों ने रविवार को बताया कि और भारी बारिश होने की आशंका है।

34 प्रांतों में से 13 प्रांत प्रभावित

अथॉरिटी के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की टीमें प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ती हे जा रही है। इस आपदा से अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से 13 प्रांत प्रभावित हुए हैं। इनमें से ज़्यादातर देश के पश्चिमी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में हैं।

हम्माद ने बताया कि खराब मौसम के कारण 147 घर पूरी तरह हो गए, 80 किलोमीटर (लगभग 50 मील) सड़कें बह गईं, और खेती की ज़मीन, सिंचाई नहरें और कारोबार सब तबाह हो गए है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 530 परिवार प्रभावित हुए हैं।

काफी संवेदनशील है अफ़ग़ानिस्तान का मौसम

सोमवार को देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। हम्माद ने चेतावनी दी कि उन इलाकों में बाढ़ भी आ सकती है। आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने लोगों को नदियों के किनारों और उन इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी जहां बाढ़ का खतरा है। (Afghanistan Disaster News) सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैयार रहने का आदेश दिया। गौरतलब है कि, इस साल की शुरुआत में, भारी बर्फबारी और अचानक आई बाढ़ के कारण पूरे देश में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।

अफगानिस्तान में मौसम काफी संवेदनशील होता है। यहां अक्सर बर्फ और भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ जाती है, जिसमें बड़े पैमाने पर जनधन का नुकसान होता है। दो साल पहले वसंत के मौसम में आई अचानक बाढ़ में 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अफ़ग़ानिस्तान के इन इलाकों में घर मिटटी के बने होते है, लिहाजा बारिश के बाद इन्हें काफी नुकसान पहुँचता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत

पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार

बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown