Congress ‘X’ account suspended: अमित शाह के फेक वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस का ‘एक्स’ अकाउंट सस्पेंड

Ads

Jharkhand Congress 'X' account suspended: अमित शाह के फेक वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस का 'एक्स' अकाउंट सस्पेंड

  •  
  • Publish Date - May 1, 2024 / 09:44 PM IST,
    Updated On - May 1, 2024 / 09:44 PM IST

Congress 'X' account suspended

रांची: झारखंड कांग्रेस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार, झारखंड से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डीप फेक वीडियो शेयर किया गया था। जिसके बाद अकाउंट को हटा दिया गया।

Read More: Sex racket in bilaspur: बिलासपुर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 14 युवती और 7 युवक हिरासत में

आपको बता दें कि गृह मंत्री के फेक वीडियो को प्रसारित करने के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को भी इस मामले में जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो मई को तलब किया है। यह जानकारी बुधवार को पार्टी के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया है।

Read More: Salman Khan Firing Case Update : सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बताई जा रही हालत गंभीर 

एक्स की ओर से कहा गया है कि एक कानूनी मांग के जवाब में भारत में एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) की ओर से झारखंड कांग्रेस का हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है। अभी इस हैंडल से कोई ट्वीट नहीं हो सकेगा। इस हैंडल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ‘डीपफेक वीडियो’ पोस्ट किया गया था।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो