IndiGo add-on service charges hikes || Image- Hindustan Times file
IndiGo add-on service charges hikes: नई दिल्ली: इंडिगो से सफर करने वाले यात्रियों को अब अपनी जेब और भी ढीली करनी पड़ सकती है। एयरलाइन ने गुरुवार को अपनी कई ‘अतिरिक्त सेवाओं’ के शुल्क में बढ़ोतरी की है। इनमें यात्री की सामान, छोटे बच्चों की यात्रा, अकेले सफर करने वाले माइनर और प्रायोरिटी चेक-इन व बोर्डिंग जैसी सर्विसेस शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन समय-समय पर अपनी ‘अतिरिक्त सेवाओं’ के शुल्क की समीक्षा करती है। इसी के तहत इन सेवाओं के नए शुल्क लागू किए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
IndiGo ने तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगने वाला फीस बढ़ा दिया है। पहले यात्रियों को अतिरिक्त सामान के लिए 700 रुपये प्रति किलो देना पड़ता था। अब यह शुल्क बढ़कर 800 रुपये प्रति किलो हो गया है। यानी निर्धारित बैगेज सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को हर अतिरिक्त किलोग्राम के लिए 100 रुपये ज्यादा देने होंगे।
IndiGo add-on service charges hikes: तीन दिन से लेकर दो साल तक के बच्चों के लिए भी शुल्क बढ़ाया गया है। पहले शिशु की यात्रा के लिए 2,000 रुपये शुल्क था, जिसे बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है। इस सिस्टम में बच्चे के लिए अलग सीट नहीं दी जाती है, लेकिन उसके लिए टिकट बुक करना जरूरी होता है।
बिना किसी वयस्क के यात्रा करने वाले 5 से 12 साल के बच्चों के लिए Unaccompanied Minor Service का शुल्क भी बढ़ाया गया है। घरेलू उड़ानों में यह शुल्क पहले 5,000 रुपये था, जो अब बढ़कर 5,999 रुपये हो गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इस सेवा के लिए 12,999 रुपये देने होंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
IndiGo add-on service charges hikes: IndiGo की Fast Forward सर्विस के लिए भी यात्रियों को अब ज्यादा भुगतान करना होगा। यह सेवा प्राथमिकता के आधार पर चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा देती है। घरेलू उड़ानों के लिए इसका शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये कर दिया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यह शुल्क 850 रुपये प्रति सेक्टर रहेगा।
#NewsFlash | #IndiGo Hikes Domestic Infant Fee By ₹1,000 To ₹3,000
👉IndiGo Raises Excess Baggage Charge To ₹800/Kg From ₹700/Kg
👉IndiGo Hikes Priority Check-In & Boarding Fee To ₹650
👉ALERT: New Charges Applicable Over And Above Ticket Fare pic.twitter.com/UZkX2OtpZn
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) September 17, 2026
पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ
एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया
मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया
भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी