Tr Prefix for Teachers: शिक्षकों के नाम के सामने लिखेगा ‘Tr’.. डॉक्टर के लिए ‘Dr’ और प्रोफेसर के लिए ‘Prof’ की तरह मिलेगा सम्मान, CM का ऐलान

शिवकुमार के मुताबिक, कर्नाटक में 4.5 लाख से ज्यादा शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि मां जीवन देती है और शिक्षक शिक्षा देता है, इसलिए दोनों का विशेष सम्मान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इलाकों के गरीब बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 15 प्रतिशत ग्रामीण आरक्षण की पहल की भी जानकारी दी।

Tr Prefix for Teachers: शिक्षकों के नाम के सामने लिखेगा ‘Tr’.. डॉक्टर के लिए ‘Dr’ और प्रोफेसर के लिए ‘Prof’ की तरह मिलेगा सम्मान, CM का ऐलान

Tr Prefix for Teachers Name || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 7, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: September 7, 2026 7:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षकों के नाम आगे लगेगा ‘Tr’
  • कर्नाटक सरकार ने जारी किया आदेश
  • राज्य में 4.5 लाख शिक्षक मौजूद

Tr Prefix for Teachers Name: बेंगलुरु: शिक्षक दिवस के मौके पर कर्नाटक सरकार ने शिक्षकों के सम्मान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एक आदेश जारी कर शिक्षकों के नाम के आगे ‘Tr’ उपसर्ग लगाने की अनुमति दी है। जिस तरह डॉक्टर के नाम के आगे ‘Dr’ और प्रोफेसर के नाम के आगे ‘Prof’ लगाया जाता है, उसी तरह अब कर्नाटक में शिक्षक अपने नाम के आगे ‘Tr’ लिख सकेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

समाज के प्रति शिक्षकों के योगदान का उल्लेख

सरकार ने अपने आदेश में कहा कि यह फैसला समाज के विकास में शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है। आदेश में शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया गया है। इनमें छात्रों को करियर गाइडेंस देने, उन्हें मोटिवेट करने जैसी बातें शामिल है।

सीएम ने की थी नई परंपरा शुरू करने की अपील

Tr Prefix for Teachers Name: इससे पहले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को विजयनगर जिले के कुदलिगी में प्रजा सेवा विभाग के शुभारंभ कार्यक्रम में शिक्षकों के नाम के आगे ‘Tr’ लगाने की नई परंपरा शुरू करने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास में शिक्षकों का रोल भी सैनिकों, मजदूरों और किसानों जितनी ही अहम है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को डॉक्टर और प्रोफेसर की तरह समाज में अधिक सम्मान और पहचान मिलनी चाहिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कर्नाटक में 4.5 लाख से ज्यादा शिक्षक

शिवकुमार के मुताबिक, कर्नाटक में 4.5 लाख से ज्यादा शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि मां जीवन देती है और शिक्षक शिक्षा देता है, इसलिए दोनों का विशेष सम्मान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इलाकों के गरीब बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 15 प्रतिशत ग्रामीण आरक्षण की पहल की भी जानकारी दी। इसमें 50 प्रतिशत सीटें सरकारी ग्रामीण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होंगी।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान

विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में

जरांगे का 12 सितंबर को जालना में मराठों से जुटने का आह्वान; समर्थकों पर कार्रवाई होने पर बंद की चेतावनी

आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा

एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown