Diwali Gift for MLA: दिवाली से पहले विधायकों के आए अच्छे दिन, मिलेगी नई कार…मेंटेनेंस के लिए हर महीने 75000 रुपए भी, हो गया ऐलान
Diwali Gift for MLA: दिवाली से पहले विधायकों के आए अच्छे दिन, मिलेगी नई कार...मेंटेनेंस के लिए हर महीने 75000 रुपए भी, हो गया ऐलान
Diwali Gift for MLA: दिवाली से पहले विधायकों के आए अच्छे दिन, मिलेगी नई कार...मेंटेनेंस के लिए हर महीने 75000 रुपए भी, हो गया ऐलान / Image: AI Generated
- विधायकों के लिए बड़ी सुविधाओं का ऐलान
- विधायकों को एक-एक सरकारी गाड़ी देने की घोषणा
- ड्राइवर, फ्यूल और मेंटेनेंस के लिए हर महीने ₹75,000 दिए जाएंगे
चेन्नई: Diwali Gift for MLA त्योहारी सीजन में केंद्र की ही नहीं, बल्कि राज्यों की सरकार भी जनता को सौगात देने में लगी हुई है। सौगातों की इस कड़ी में अब विधायकों को बड़ा गिफ्ट मिला है। या यूं कहें कि विधायकों के अच्छे दिन आ गए हैं। दरअसल प्रदेश के सीएम ने विधायकों को खुशखरी देते हुए ऐलान किया है कि उन्हें एक सरकारी कार, मासिक फ्यूल व मेंटेनेंस भत्ता और बढ़ा हुआ हेल्थ कवर दिया जाएगा। सीएम के इस फैसले का सत्ता पक्ष के विधायकों ने खुलकर स्वागत किया है।
विधायकों को नई गाड़ी और हर महीने 75 हजार रुपए
Diwali Gift for MLA मिली जानकारी के अनुसार सीएम विजय ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के 234 विधायकों को एक-एक सरकारी गाड़ी दी जाएगी। साथ ही गाड़ियों के ड्राइवर, फ्यूल और मेंटेनेंस खर्च के लिए सरकार हर महीने 75,000 रुपए भुगतान किया जाएगा। इतना ही नहीं विधायकों को 25 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। सीएम का ये फैसला विधायकों के लिए दिवाली से पहले किसी सौगात से कम नहीं है।
विधायकों को दिवाली की सौगात
सीएम विजय ने विधानसभा में इस खर्च को जायज ठहराते हुए कहा, विधायकों को जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा करना पड़ता है। कई विधायक आम पृष्ठभूमि से हैं और पहली बार चुनकर आए हैं। यह निर्णय पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। यह फैसला VCK विधायक जोथिमणि द्वारा लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की मांग के बाद लिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री राज मोहन और कांग्रेस विधायक थरगई कथबर्ट ने भी इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे ड्राइवरों और सेक्रेटरी के लिए नए रोजगार भी पैदा होंगे।
विपक्षी विधायकों ने जताया विरोध
वहीं, दूसरी ओर विपक्षी विधायकों ने सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया है। DMK के प्रवक्ता ए सर्वनन ने इसे फिजूलखर्ची बताते हुए कहा कि सभी 234 विधायकों के लिए नई कारें खरीदने और भारी भत्ते देने से राज्य के खजाने पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा।
ये भी पढ़ें
- Pyaj Price Relief: प्याज के महंगे दामों के बीच बड़ा तोहफा! ‘कांदा एक्सप्रेस’ ने दी बड़ी राहत, 35 रुपये किलो में मिल रहा प्याज
- Bike Romance Viral Video: चलती बाइक पर इश्क लड़ा रहे थे युवक युवती, अब कैमरे में कैद हुई घटना, आप भी देखें ‘फिल्मी रोमांस’ का LIVE सीन
- UP PCC Chief Ajay Rai News: राजधानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में, धरने पर बैठने के बाद की गई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Facebook


