Swachh Vayu Sarvekshan 2026: प्रदेश की आबोहवा है साफ.. स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के नतीजे जारी, जानें किन शहरों ने मारी बाजी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की इस रैंकिंग में मध्यप्रदेश के इंदौर, जबलपुर और भोपाल का प्रदर्शन खास रहा। तीनों शहरों ने देश के बड़े शहरों के बीच अपनी जगह बनाई है। इंदौर महज एक अंक के अंतर से पहले स्थान से पीछे रहा, जबकि जबलपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Swachh Vayu Sarvekshan 2026 || Image- IAQ Monitoring
- लखनऊ ने हासिल किया पहला स्थान
- इंदौर महज एक अंक पीछे
- MP के तीन शहर टॉप-5 में
Swachh Vayu Sarvekshan 2026: नई दिल्ली: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने देश में सबसे साफ हवा वाले शहर का खिताब हासिल किया है। वहीं मध्यप्रदेश के तीन शहरों ने टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
लखनऊ ने हासिल किये 200 में 198 अंक
10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 की रैंकिंग में लखनऊ को 200 में से 198 अंक मिले हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश का इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जबलपुर ने 195 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। भोपाल 192 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसी स्थान पर आगरा भी 192 अंकों के साथ है। सर्वेक्षण में सूरत को 191 अंक मिले और वह पांचवें स्थान पर रहा। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने 189 अंकों के साथ देशभर में छठा स्थान हासिल किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
MP के तीन शहर टॉप-5 में
Swachh Vayu Sarvekshan 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की इस रैंकिंग में मध्यप्रदेश के इंदौर, जबलपुर और भोपाल का प्रदर्शन खास रहा। (Swachh Vayu Sarvekshan 2026) तीनों शहरों ने देश के बड़े शहरों के बीच अपनी जगह बनाई है। इंदौर महज एक अंक के अंतर से पहले स्थान से पीछे रहा, जबकि जबलपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इन्हें भी पढ़ें:
दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में
आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा
एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन

Facebook


