Live Breaking News and Latest Updates 14th April 2026: पीएम मोदी का आज उत्तराखंड और यूपी दौरा, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन
Live Breaking News and Latest Updates 14th April 2026: पीएम मोदी का आज उत्तराखंड और यूपी दौरा, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन
Live Breaking News and Latest Updates 14th April 2026
नई दिल्ली: Live Breaking News and Latest Updates 14th April 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 :15 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:40 बजे देहरादून के पास स्थित जय मां दात काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
Live Breaking News and Latest Updates 14th April 2026 213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला और एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है और दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय वर्तमान में छह घंटे से अधिक से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा।
इस परियोजना के कार्यान्वयन में निर्बाध उच्च गति कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण भी शामिल है। यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए यह गलियारा उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएम) से सुसज्जित है।
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: बस्तर 2.0 पर जंग जारी.. अब विपक्षी सवालों की बारी, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब, जल, जंगल बनाम उद्योग पर फिर क्यों उठ रहे सवाल?
- Vande Bharat : नारी शक्ति का वंदन, ‘नमो का नमन’! महिला आरक्षण के लिए सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, क्या विपक्षी दल भी करेंगे बिल का समर्थन?
- RR vs SRH: ईशान किशन ने बल्लेबाजी तो प्रफुल्ल और शाकिब ने गेंदबाजी से दिखाया कमाल, राजस्थान के विजयी रथ पर सनराइजर्स ने लगाया ब्रेक, इतने रनों से दी मात

Facebook


