Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: इस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू पर रचा इतिहास, पहले ही ओवर में लिए इतने विकेट, जानिए कौन है प्रफुल्ल हिंगे?

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: इस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू पर रचा इतिहास, पहले ही ओवर में लिए इतने विकेट, जानिए कौन है प्रफुल्ल हिंगे?

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: इस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू पर रचा इतिहास, पहले ही ओवर में लिए इतने विकेट, जानिए कौन है प्रफुल्ल हिंगे?

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals

Modified Date: April 14, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: April 14, 2026 11:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में राजस्थान को हिला दिया
  • अपने पहले ही IPL मैच में बड़ा सम्मान
  • ईशान किशन के 91 रनों की मदद से टीम ने 216 रन बनाए

नई दिल्ली: खेल की दुनिया में अक्सर वो हो जाता है, जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती। कभी कोई अनजान खिलाड़ी अचानक से स्टार बनकर उभर जाता है। ऐसा ही सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लंबी कद-काठी के युवा पेसर प्रफुल हिंगे (Prafulla Hinge) ने की है, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में इतिहास रच डाला। उन्होंने पहले ओवर में ही राजस्थान के 3 विकेट चटका दिए।

दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को किया आउट

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals आपको बता दें कि प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता। उन्होंने अपने दूसरी ही गेद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। सूर्यवंशी अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर आउट हो गए। उसी ओवर में उन्होंने ध्रुव जुरेल को भी आउट कर दिया। हैदराबाद की संघर्ष कर रही गेंदबाजी के लिए हिंगे उम्मीद की किरण बनकर आए हैं। उन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाए और सनसनी मचा दी है।

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? (Who is Prafulla Hinge?)

18 जनवरी 2002 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्में प्रफुल्ल हिंगे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने से पहले उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 27 विकेट हासिल किए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव बेहद कम रहा है। उन्होंने मात्र एक मैच खेला है और एक विकेट चटकाए हैं। हैदराबाद ने उन्हें ऑक्शन में 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 216 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 216 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए कप्तान ईशान किशन ने सर्वाधिक 91 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों का अहम योगदान दिया। लेकिन राजस्थान रॉयल्स की पिछले मैचों में जैसी बल्लेबाजी देखने को मिली तो उससे ये चेज बहुत मुश्किल नहीं लगा था। लेकिन IPL में डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे तो राजस्थान के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। उन्होंने पारी का पहला ओवर डाला, जिसकी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को चलता किया। पहले ही ओवर में उन्होंने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को भी पवेलियन भेज दिया। रियान पराग के रूप में उन्होंने अपना चौथा विकेट लिया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।