America Iran War Update: ‘डेडलाइन’ खत्म, ट्रंप की खुली चेतावनी, “नाकाबंदी तोड़ी तो समंदर में उड़ जाएंगे जहाज”, क्या युद्ध अब तय या होर्मुज पर होगा सबसे बड़ा समझौता..?

America Iran War Update: ईरान-अमेरिका सीजफायरल के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकाबंदी की सख्ती के बाद Iran ने संपर्क साधा है

America Iran War Update: ‘डेडलाइन’ खत्म, ट्रंप की खुली चेतावनी, “नाकाबंदी तोड़ी तो समंदर में उड़ जाएंगे जहाज”, क्या युद्ध अब तय या होर्मुज पर होगा सबसे बड़ा समझौता..?

america on hormuz/ image source: wikimedia

Modified Date: April 14, 2026 / 07:42 am IST
Published Date: April 14, 2026 7:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी
  • नाकाबंदी के बाद ईरान ने संपर्क
  • परमाणु हथियार मुद्दा सबसे बड़ा

America Iran War Update: ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकाबंदी की सख्ती के बाद Iran ने संपर्क साधा है और अब उसकी सरकार समझौते के लिए पहले से अधिक उत्सुक दिखाई दे रही है। ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के बीच हालिया बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन कुछ अहम बिंदुओं पर अब भी गतिरोध बना हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा ईरान का परमाणु कार्यक्रम है और अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देगा।

donald trump iran warning: ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ईरान समझौते की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता है, तो कोई डील नहीं होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युद्धविराम की निर्धारित अवधि समाप्त होने से पहले अगर कोई ठोस समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के लिए हालात गंभीर हो सकते हैं। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका इस मामले में अकेला नहीं है, बल्कि कुछ अन्य देश भी इस कार्रवाई में सहयोग की पेशकश कर रहे हैं, जिससे दबाव और बढ़ सकता है।

us iran tensions 2026: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर शुरू हुई नई बंहस

इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिकी “डेडलाइन” भी चर्चा में है। ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की गई, तो अमेरिकी बल समुद्र में ही जहाजों को नष्ट करने से पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकता है, क्योंकि Strait of Hormuz वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।