Teacher Video Viral: शर्ट उतारकर स्कूल में ऐसा काम कर रहे थे शिक्षक, कैमरे में कैद हुई हरकत तो मचा बवाल, देखें आप भी…

Teacher Video Viral: शर्ट उतारकर स्कूल में ऐसा काम कर रहे थे शिक्षक, कैमरे में कैद हुई हरकत तो मचा बवाल, देखें आप भी...

Teacher Video Viral: शर्ट उतारकर स्कूल में ऐसा काम कर रहे थे शिक्षक, कैमरे में कैद हुई हरकत तो मचा बवाल, देखें आप भी…

Teacher Video Viral | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 14, 2026 / 10:54 am IST
Published Date: April 14, 2026 10:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षक की लापरवाही
  • ऑफिस में शर्ट उतारकर आराम करते और सोते हुए पाए गए
  • शिक्षक ने कहा कि बच्चे पढ़ने नहीं आते

श्योपुर: Teacher Video Viral श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सरकारी स्कूल के शिक्षक न सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते नजर आएए बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ करते दिखे। संकुल अगरा के लारदेह माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक ऑफिस के अंदर शर्ट उतारकर आराम फरमाते और सोते हुए पाए गए। विजयपुर विकासखंड के अगरा संकुल अंतर्गत लारदेह माध्यमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां शिक्षक स्कूल के ऑफिस में शर्ट उतारकर आराम से सोते हुए पाए गए।

Sheopur News प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षक न केवल अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते नजर आएए बल्कि छात्रों की शिक्षा को लेकर भी उदासीन रवैया दिखाया। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक का कहना है कि आदिवासी छात्र छात्राएं पढ़ने नहीं आते जो कि न केवल गैर जिम्मेदाराना बयान है, बल्कि सामाजिक रूप से भी बेहद आपत्तिजनक है। नवागत कलेक्टर शीला दाहिमा ने हाल ही में पदभार संभाला है शायद इस शिक्षा की स्थिति को देखकर इसमें सुधार और बदलाव के परिणाम आ सके।

हैरानी की बात ये है कि जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने छात्रों को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। ये तस्वीरें विजयपुर विकासखंड के लारदेह माध्यमिक विद्यालय की हैए जहां एक ओर छात्र पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचते हैंए वहीं दूसरी ओर शिक्षक ऑफिस में आराम फरमाते नजर आते है।सबसे हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब शिक्षक ने कहा ये बच्चे पढ़ने कहां आते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।