सजग और सक्रिय बनिए और सक्षम प्रतिनिधि का चयन करिए, मतदान आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है, इसे समझिए

Ads

सजग और सक्रिय बनिए और सक्षम प्रतिनिधि का चयन करिए, मतदान आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है, इसे समझिए

  •  
  • Publish Date - April 6, 2019 / 08:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा और सभी को वोट देने के लिए अपने घरों से बाहर आना होगा। अगर आप चाहते हैं कि आपके क्षेत्र से एक ऐसा प्रतिनिधि संसद में जाए जो आपके हितों को देश के समक्ष मजबूती से रखे, तो वोट करने अवश्य जाइए।

आप ये मान लीजिए कि एक लोकतांत्रित देश में राजनेता मात्र जनता के प्रतिनिधि होते हैं, असली सरकार जनता होती है। और जनता की सरकार तब बनेगी जब आप एक सक्षम व्यक्ति का चयन करेंगे।

एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते हमें ये समझना होगा कि यहां सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता के कंधों पर होती है। लोकतंत्र के मायने ही ये हैं कि यहां जनता को अपने अधिकारों के प्रति सजग और सक्रिय रहना चाहिए।

इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व में एक सजग और सक्रिय नागरिक बनिए और देश को बनाने में अपना योगदान दीजिए।

लोकसभा चुनाव 2019 में क्या होगा खास

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी इन मुख्य बातों पर ध्यान दें।

वोटर हेल्पलाइन ऐप 

वोटर हेल्पलाइन ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। इस ऐप से आम नागरिक चुनाव प्रक्रिया व उससे जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकता है।  

कैसे काम करती है  VVPAT  मशीन? 

जब आप EVM में किसी उम्मीदवार के सामने बटन दबाकर उसे वोट करते हैं तो VVPAT से एक पर्ची निकल आती है, जो बताती है कि आपका मत किस उम्मीदवार के हिस्से में गया है। इस पर्ची पर उम्मीदवार का नाम और उसका चुनाव चिन्ह छपा होता है। आपके और VVPAT से निकली पर्ची के बीच कांच की एक दीवार लगी होगी, मतदाता के रूप में आप 7 सेकेंड तक इस पर्ची को देख पाएंगे और फिर यह सीलबंद बॉक्स में गिर जाएगी, यह आपको नहीं मिलेगी। सिर्फ पोलिंग अधिकारी ही इस VVPAT तक पहुंच सकते हैं। मतगणना के वक्त किसी भी तरह की असमंजस या डिस्प्यूट की स्थिति में इन पर्चियों की भी गणना हो सकती है।