Amroha Roof Collapse: बारिश से बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े लोग, कुछ ही सेकंड में मच गई चीख-पुकार, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर

Ads

Amroha Roof Collapse: बारिश से बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े लोग, कुछ ही सेकंड में मच गई चीख-पुकार, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 09:25 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 09:25 AM IST

Amroha Roof Collapse | Photo Credit: Ai

HIGHLIGHTS
  • लिंटर गिरने से हादसा
  • तीन लोगों की मौत
  • तीन लोग घायल

अमरोहा: Amroha Roof Collapse अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में बृहस्पतिवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का ताजा लिंटर भरभराकर ढह गया जिसमें दबकर एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Amroha Roof Collapse पुलिस ने बताया कि मकान का लिंटर दो दिन पूर्व ही डाला गया था। बारिश शुरू होने पर कई लोग उससे बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए।

इस हादसे में मीनू (30), उसका एक वर्षीय बेटा लाल सिंह और स्मृति (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी और वह अपने मायके ताजपुर में आयोजित दावत में शामिल होने आई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में।

कितने लोगों की मौत हुई है?

तीन लोगों की – मीनू, उसका बेटा लाल सिंह और स्मृति।

कितने लोग घायल हुए हैं?

तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।