LPG Cylinder Booking Rule || Image- BW Businessworld FILE
नई दिल्ली: देश के अलग अलग हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच दावा किया गया था कि, सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। (LPG Cylinder Booking Rule) बताया गया था कि, इंडियन आयल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुकिंग के नियमों में फेरबदल किया है। खासकर ऐसे ग्राहक जो डबल कनेक्शन सेवा ले रहे है।
दावे के मुताबिक़ जिनके पास दो सिलेंडर कनेक्शन है यानी डबल बॉटम कनेक्शन हैं, वे 35 दिन बाद ही गैस बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि, एक सिलेंडर वालों को पहले की तरह 25 दिन के गैप पर सिलेंडर मिलेगा।
🚫 दावा:
न्यूज़ चैनल @News18Bihar के क्लिप में दावा किया जा रहा है कि LPG गैस बुकिंग के नियम बदल दिए गए हैं और अब 25 दिन की जगह 35 दिन बाद ही बुकिंग कराई जा सकेगी।❌ यह दावा फर्जी है।
✅ सरकार द्वारा LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, समय-सीमा पहले की… pic.twitter.com/3GLZniX231
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 25, 2026
वही अब सरकार की तरफ से इस खबर का खंडन किया गया है और इन ख़बरों को भ्रामक बताया है। पीआईबी की तरफ से इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है। पीआईबी ने कहा है कि, एलपीजी सिलेंडर रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में चल रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। (LPG Cylinder Booking Rule) रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों में दो बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर पहले की तरह ही लागू रहेगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये समय-सीमा पहले की तरह जारी रहेगी और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
Reports claiming changes in LPG refill booking timelines are incorrect. There is no change in the existing timelines (25 days in urban areas / 45 days in rural areas), and LPG supplies remain adequate across the country. Please rely only on official sources and avoid panic…
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 25, 2026
ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हुआ, अमेरिका को बड़ा तोहफा भेजा: ट्रंप
वार्ता में प्रगति के ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने इजराइल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं
देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि कर्तव्य निभाने से व्यक्त होती है: योगी आदित्यनाथ
पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
महाराष्ट्र विधानसभा परिषद : उद्धव और शिंदे ने एक दूसरे पर साधा निशाना
अलगाववादी आसिया अंद्राबी को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में आजीवन कारावास