CG Vidhansabha Chunav 2023: उच्च शिक्षा फ्री में देने की बात कही थी उसका क्या हुआ? कांग्रेस पर जमकर बरसी सांसद सरोज पांडे
CG Vidhansabha Chunav 2023: उच्च शिक्षा फ्री में देने की बात कही थी उसका क्या हुआ? कांग्रेस पर जमकर बरसी सांसद सरोज पांडे
रायपुर। CG Vidhansabha Chunav 2023 कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद सरोज पांडे ने कहा कि राज्य बनाने का काम बीजेपी ने किया है। छत्तीसगढ़ के बारे में कांग्रेस को पता नही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जयराम रमेश ने धान खरीदी के मामले में सच बोलने की हिम्मत तो दिखाई है धान खरीदी को लेकर जय राम रमेश ने इस बात को स्वीकार किया है कि इसका सारा पैसा केंद्र सरकार देती है 600 रुपए बस छत्तीसगढ़ की सरकार देती है।
CG Vidhansabha Chunav 2023 सरकार ने कहा है की कर्ज माफ करेंगे, पिछली बार सरकार ने माफ नहीं किया था। केजी से लेकर पीजी तक फ्री में शिक्षा देने की बात कर रहे हैं ।कांग्रेस ने उच्च शिक्षा फ्री में देने की बात 2018 में कही थी उसका क्या हुआ ? फिर से धोखा देने की बात सरकार कर रही है।
पेंशन देने का वादा किया था किसी को नहीं मिल रहा है। महिलाओं से भी झूठा वादा किया था।जनता का भरोसा अब सरकार पर नहीं रह गया है। छत्तीसगढ़िया की बात करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उन्होंने छत्तीसगढ़ से जाने वाले तीन राज्यसभा सांसद को खोज कर कांग्रेस के चुनाव प्रचार में लगाने की बात कही ।

Facebook


