Gold Rate 04 June 2026: हर दिन टूट रहा सोना! आज फिर इतने रुपये लुढ़के दाम, 22 कैरेट का रेट 1.44 लाख से नीचे, ज्वेलरी खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले!

Gold Rate 04 June 2026:पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की आशंका के चलते ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती है। इसका असर सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। घरेलू बाजार में इनके भाव स्थानीय कारणों के साथ वैश्विक परिस्थितियों से भी प्रभावित होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोन 4,463.84 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate 04 June 2026: हर दिन टूट रहा सोना! आज फिर इतने रुपये लुढ़के दाम, 22 कैरेट का रेट 1.44 लाख से नीचे, ज्वेलरी खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले!

(Gold Rate 04 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 4, 2026 / 09:32 am IST
Published Date: June 4, 2026 9:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • देश में सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज हुई है
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,463.84 डॉलर प्रति औंस पर
  • पश्चिम एशिया तनाव और ब्याज दरें कीमतों को प्रभावित कर रही हैं

नई दिल्ली: Gold Rate 04 June 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। आज 04 जून को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने के दामों में करीब 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट घरेलू कारणों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव से भी जुड़ी है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के चलते कीमती धातुं की मांग और कीमतों पर असर पड़ा है।

भू-राजनीतिक तनाव का असर (Impact of Geopolitical Tensions)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमत 4,463.84 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा यह डर भी है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। जिससे सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों पर दबाव पड़ा है।

आज दिल्ली में सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम (g) 24K सोना (₹) 22K सोना (₹) 18K सोना (₹)
1 ₹15,636 (-1) ₹14,334 (-1) ₹11,731 (-1)
8 ₹1,25,088 (-8) ₹1,14,672 (-8) ₹93,848 (-8)
10 ₹1,56,360 (-10) ₹1,43,340 (-10) ₹1,17,310 (-10)
100 ₹15,63,600 (-100) ₹14,33,400 (-100) ₹11,73,100 (-100)

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम (Latest Gold Prices in Major Cities)

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें लगभग समान रुझान दिखा रही हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 143340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट 156360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और रायपुर में भी इसी तरह के भाव दर्ज किए गए हैं। जहां 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में कीमतें थोड़ी अधिक है। जहां 24 कैरेट सोना 158170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट सोने का भाव (₹) 22 कैरेट सोने का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का भाव (₹)
दिल्ली ₹ 1,17,310 ₹ 1,43,340 ₹ 1,56,360
मुंबई ₹ 1,17,160 ₹ 1,43,190 ₹ 1,56,210
अहमदाबाद ₹ 1,17,210 ₹ 1,43,240 ₹ 1,56,260
चेन्नई ₹ 1,21,790 ₹ 1,44,990 ₹ 1,58,170
कोलकाता ₹ 1,17,160 ₹ 1,43,190 ₹ 1,56,210
हैदराबाद ₹ 1,17,160 ₹ 1,43,190 ₹ 1,56,210
रायपुर ₹ 1,17,160 ₹ 1,43,190 ₹ 1,56,210
भोपाल ₹ 1,17,210 ₹ 1,43,240 ₹ 1,56,260
लखनऊ ₹ 1,17,310 ₹ 1,43,340 ₹ 1,56,360
चंडीगढ़ ₹ 1,17,310 ₹ 1,43,340 ₹ 1,56,360

चांदी के भाव में भी कमी (Decline in Silver Prices)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 4 जून की सुबह चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 279900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 74.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। बता दें कि इस साल जनवरी में चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर गया था। जिससे अब तक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
04 जून 2026 ₹ 15,636 -1 ₹ 14,334 -1
03 जून 2026 ₹ 15,637 0 ₹ 14,335 0
02 जून 2026 ₹ 15,637 0 ₹ 14,335 0
01 जून 2026 ₹ 15,637 -82 ₹ 14,335 -75
31 मई 2026 ₹ 15,719 0 ₹ 14,410 0
30 मई 2026 ₹ 15,719 -60 ₹ 14,410 -55
29 मई 2026 ₹ 15,779 158 ₹ 14,465 145
28 मई 2026 ₹ 15,621 -223 ₹ 14,320 -205
27 मई 2026 ₹ 15,844 -60 ₹ 14,525 -55
26 मई 2026 ₹ 15,904 -49 ₹ 14,580 -45

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।