SAF Jawan Attacked Wife Gwalior : 14 साल का रिश्ता, 2 बच्चे और फिर एक रात… चरित्र पर शक में वर्दी वाले पति ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें

ग्वालियर में एक आरक्षक पर अपनी पत्नी के साथ गंभीर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि चरित्र पर शक को लेकर हुए विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई और गर्म प्रेस से झुलसा दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

SAF Jawan Attacked Wife Gwalior : 14 साल का रिश्ता, 2 बच्चे और फिर एक रात… चरित्र पर शक में वर्दी वाले पति ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें

SAF Jawan Attacked Wife Gwalior / Image Source : IBC24

Modified Date: June 4, 2026 / 10:04 am IST
Published Date: June 4, 2026 9:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • चरित्र पर शक को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
  • महिला ने मारपीट और गर्म प्रेस से झुलसाने का आरोप लगाया
  • शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक गिरफ्तार, मामला दर्ज

 ग्वालियर : SAF Jawan Attacked Wife Gwalior :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले से रिश्तों को झकझोर देने वाली खबर है। 13 बटालियन SAF में पदस्थ आरक्षक ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से जलाया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा स्थित सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी से विवाद किया। मोबाइल पर बात करने को लेकर शुरू हुए झगड़े में पति ने पत्नी को लात-घूंसों से पीटा और फिर सीने पर बैठकर गर्म प्रेस से हाथ, पीठ जला दी। परिजन घायल पूजा को थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दअरसल 30 साल की पीड़िता पूजा परिहार ने बताया कि उसका पति राजेंद्र परिहार कंपू स्थित 13 बटालियन के SAF में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। Gwalior Domestic Violence Case बिजौली निवासी पूजा परिहार से 14 साल पहले शादी हुई और दो बेटे भी हुए। पूजा देर रात करीब 11.30 बजे वह रोज की तरह घर के नीचे पार्क में टहलने गई थी। 2 जून की दिन देर रात 12 बजे पति का फोन आया कि घर आ जाओ।

सीने पर बैठकर पत्नी को प्रेस से जलाया

घर पहुंचते ही पति ने पूछा कि फोन पर किससे बात कर रही थी। पूजा ने कहा वहां किसी से बात नहीं कर रही थी। तभी राजेंद्र गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। बाल पकड़कर माथा दीवार में दे मारा। मारपीट से पूजा की बाईं आंख के पास सूजन आ गई। नाक, मुंह, पैर, माथे और पेट में चोटें आई। आरोप है कि इसके बाद राजेंद्र ने टेबल पर रखी गर्म प्रेस उठाकर पूजा पूजा के सीने पर बैठ गया और दोनों हाथ और पीठ पर गर्म प्रेस से दाग दिया।।इससे गर्दन, बाएं हाथ की कोहनी, बाजू, दाहिने हाथ की कलाई और पीठ झुलस गई।

पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद राजेंद्र ने धमकी दी कि थाने गई तो जान से खत्म कर दूंगा। सुबह पति के ड्यूटी पर जाने के बाद पूजा मायके बिजौली चली गई और इलाज कराने के बाद मां मीरा परिहार और भाई नीरज के साथ थाने पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति राजेंद्र परिहार के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और दहेज प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रक्षक ही जब भक्षक बन जाए तो इंसाफ की उम्मीद किससे करें। पुलिस विभाग में पदस्थ सिपाही पर पत्नी से हैवानियत के आरोपों ने महकमे को भी शर्मसार कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.