Muzaffarpur Hospital Fire Update: अस्पताल में अचानक मची अफरातफरी, ICU का खिड़की तोड़कर बाहर निकाले मरीज, अब तक 4 लोगों की मौत
Muzaffarpur Hospital Fire Update: अस्पताल में अचानक मची अफरातफरी, ICU का खिड़की तोड़कर बाहर निकाले मरीज, अब तक 4 लोगों की मौत
Muzaffarpur Hospital Fire Update | Photo Credit: AI
- हादसे में चार लोगों की जान गई
- मरीजों को ICU से दरवाजे-खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाले गए
- शुरुआती जांच में यही वजह सामने आई
मुजफ्फरपुर: Muzaffarpur Hospital Fire Update बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग हॉस्पिटल (Prasad Hospital Fire) के ICU में लगी है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 4 मरीजों की मौत हो गई है। (Bihar Hospital Fire News)
दरवाजे तोड़कर निकाले मरीजों को
Prasad Hospital Fire घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर बुझाने की कोशिश में जुटी। बताया जा रहा है कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने आईसीयू और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला और सभी को तुरंत दूसरे सुरक्षित स्थानों और अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
फायरमैन ने कही ये बात
मौके पर मौजूद एक फायरमैन ने बताया कि “हमें लगभग 3.50 बजे सूचना प्राप्त हुई और हम 4 बजे मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि चौथी मंजिल पर स्थित ICU वॉर्ड में आग लगी हुई है। हमने रेस्क्यू अभियान चलाकर वहां से 15 से 20 मरीजों को निकाला। उन मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। अब परिस्थिति नियंत्रण में है।”
#WATCH | मुजफ्फरपुर, बिहार: मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।
मौके पर मौजूद एक फायरमैन ने बताया, “हमें लगभग 3.50 बजे सूचना प्राप्त हुई और हम 4 बजे मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि चौथी मंजिल पर स्थित ICU वॉर्ड… https://t.co/ygZbJCAs89 pic.twitter.com/tRVBFr742T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2026
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
मुजफ्फरपुर के दमकल विभाग के अधिकारी राम निवास पांडे ने बताया, “हमने आईसीयू से 15-20 मरीजों को बचाया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी मरीजों को पास के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।” शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आग लगने की यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है।
इतना बरा हॉस्पिटल है लेकिन हॉस्पिटल की पास अपनी फायर सिस्टम नहीं होगा क्या देख कर इन लोगो को लाइसेंस दिया जाता है।
मुज़फ़्फ़रपुर का प्रशाद हॉस्पिटल बहुत बरा माफिया है आय दिन यहाँ लफड़े होते रहते है इस हॉस्पिटल वालो ने बाउंसर भी रखे है जो परिवार को पिटवाते है।…
— Ratan Ranjan (@RatanRanjan_) June 4, 2026
दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी थी आग
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में आग लगी थी। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। जबकि 11 अन्य लोग घायल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफातफरी मच गई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Fertilizer Distribution Online: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, ऑनलाइन सिस्टम से मिलेगी खाद, लेकिन करना होगा ये काम
- MP Highway Development: मध्यप्रदेश को मोदी सरकार की सौगात! इन राजमार्गों का होगा अपग्रेडेशन, सीएम मोहन ने पीएम मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का जताया आभार
- MP Police News: मध्यप्रदेश में केएफ रुस्तमजी पुरस्कारों का ऐलान, एसपी से लेकर आरक्षकों तक का चयन, यहां देखें पूरी सूची

Facebook


