Muzaffarpur Hospital Fire: अस्पताल में आग का तांडव, जलते मरीजों को छोड़कर भागे हॉस्पिट के स्टाफ, अबतक 3 मरीजों की मौत
Muzaffarpur Hospital Fire: अस्पताल में आग का तांडव, जलते मरीजों को छोड़कर भागे हॉस्पिट के स्टाफ, अबतक 3 मरीजों की मौत
Muzaffarpur Hospital Fire | Photo Credit: AI
- हादसे में तीन लोगों की जान गई
- 20 मरीज सुरक्षित
- मरीजों को छोड़कर भागने का आरोप
मुजफ्फरपुर: Muzaffarpur Hospital Fire बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग हॉस्पिटल (Prasad Hospital Fire) के ICU में लगी है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अफरातफरी मच गई। इस हादसे में तीन मरीजों की मौत हो गई है। (Bihar Hospital Fire News)
Prasad Hospital Fire जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आगे सभी तरह की जांच कराई जा रही है और मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। रेस्क्यू किए गए कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। (Rescue Operation)फायर ब्रगेड, पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर जुटी हुई है। (Rescue Operation) 20 मरीजों को बचाया लिया गया है।
मरीजों को छोड़कर भाग अस्पताल के स्टाफ
अस्पताल में आग लगने से अफरातफरी मच गई है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। हैरानी की बात ये है कि अस्पताल के स्टाफ मरीजों की जान बचाने के बचाए वो मरीजों को आग में जलता छोड़कर फरार हो गया
दरवाजे तोड़कर निकाले मरीजों को
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर बुझाने की कोशिश में जुटी। बताया जा रहा है कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने आईसीयू और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला और सभी को तुरंत दूसरे सुरक्षित स्थानों और अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
मुजफ्फरपुर के दमकल विभाग के अधिकारी राम निवास पांडे ने बताया, “हमने आईसीयू से 15-20 मरीजों को बचाया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी मरीजों को पास के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।” शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आग लगने की यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है।
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 25 से अधिक मरीज प्रभावित हुए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत की सूचना है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। https://t.co/b89DsCtH2V pic.twitter.com/NWhEiZV3F1
— Muzaffarpur Index (मुज़फ्फ़रपुर/𑂞𑂲𑂩𑂯𑂳𑂞) (@Index_Muz) June 4, 2026
बीते दिन दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी थी आग
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में आग लगी थी। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। जबकि 11 अन्य लोग घायल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफातफरी मच गई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Fertilizer Distribution Online: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, ऑनलाइन सिस्टम से मिलेगी खाद, लेकिन करना होगा ये काम
- MP Highway Development: मध्यप्रदेश को मोदी सरकार की सौगात! इन राजमार्गों का होगा अपग्रेडेशन, सीएम मोहन ने पीएम मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का जताया आभार
- MP Police News: मध्यप्रदेश में केएफ रुस्तमजी पुरस्कारों का ऐलान, एसपी से लेकर आरक्षकों तक का चयन, यहां देखें पूरी सूची

Facebook


