JP Nadda Visit in Rajnandgaon CG : नड्डा ने गिनाई नाकामियां, बोले- पांच साल में विकास के नाम का एक ईंट नहीं गिना सकती कांग्रेस सरकार

JP Nadda Visit in Rajnandgaon CG: उन्होंने कहा कि इस सरकार ने चावल घोटाला, गौठान घोटाला, गोबर घोटाला, सट्टा घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला किया है। भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को छला है, इस बार कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है।

JP Nadda Visit in Rajnandgaon CG : नड्डा ने गिनाई नाकामियां, बोले- पांच साल में विकास के नाम का एक ईंट नहीं गिना सकती कांग्रेस सरकार

JP Nadda In Cg

Modified Date: October 29, 2023 / 04:58 pm IST
Published Date: October 29, 2023 4:58 pm IST

JP Nadda Visit in Rajnandgaon CG: डोंगरगढ़। आज एक तरफ जहां जिला मुख्यालय राजनांदगांव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी गरज रहे थे वहीं दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिना रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकडीह में हुई। जहां नड्डा ने भूपेश सरकार को भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने चावल घोटाला, गौठान घोटाला, गोबर घोटाला, सट्टा घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला किया है। भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को छला है, इस बार कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी एक भी ईंट विकास का नहीं गीना सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर विकास की ईंट पर अपना नाम दर्ज करवा सकती है।

भाजपाध्यक्ष ने कहा कि छतीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है। ग्रहण को हटाने की जरूरत है। कांग्रेस ने पांच साल में केवल भ्रशाटाचार किया है। कांग्रेस की सरकार खुद का विकास करती है और भाजपा जनता का विकास करती है। भूपेश ने 12 लाख से ज़्यादा आवास पीएम आवास में नहीं बनने दिए। भूपेश ने गरीबों के मकान को बनने से रोक। इसलिए ऐसे सरकार को घर बैठाओ। केंद्र सरकार ने उज्वला, नल जल योजना का लाभ दिलाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के बारे में नहीं सोचती है। वह केवल अपने बारे और संगठन के बारे में सोचती है।

read more:  Rahul Gandhi In Rajnandgaon: प्रदेश में इंटरनेशनल एयरपोर्ट तो हर जिलों में फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट.. पढ़े राहुल के बड़े वादे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकड़ीह गांव में भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर के चुनाव प्रचार में शामिल हुए, इस दौरान ठेलकड़ीह के बाजार चौक में उनकी सभा हुई, सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार घोटालों की सरकार है। चावल घोटाला, गौठान घोटाला, गोबर घोटाला, सट्टा घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला इस सरकार ने किया है।भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को छला है, इस बार कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का बखान भी किया।

read more:  Asian Para Games : पैरा एशियन गेम्स में सीहोर के कपिल ने जीता सिल्वर मेडल, 1 दिसंबर को PM मोदी करेंगे मुलाकात

नड्डा ने कहा कि भाजपा रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। जो कहती है, वो करके दिखाती है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर बनाने के लिए तय किया, इनमें से साढ़े 3 करोड़ घर बना भी दिए। छत्तीसगढ़ में भी 14 लाख से अधिक घरों को सेंक्शन किया, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने 12 लाख घर नहीं बनने दिए। आज भारत, ब्रिटेन को पछाड़कर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। जब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है फिर भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी तरह आज अति गरीबी भारत में एक प्रतिशत से भी कम रह गई है।

अभी पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आए थे तो उन्होंने यहां 27 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसी तरह रायपुर डेमो का शुभारंभ किया। जगदलपुर और दंतेवाड़ा में डबल लाइन प्रोजेक्ट का श्रीगणेश किया। इस तरह विकास की कई परियोजनाओं का यहां शुभारंभ किया।

read more: Raman Singh को लेकर Bhupesh Baghel ने Amit Shah से कह दी ऐसी बात की गुस्से में हो जायेंगे लाल

भूपेश बघेल सरकार ने महतारी दुलार योजना के तहत 500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। भूपेश बघेल सरकार छलिया सरकार है, यह कहती कुछ है और करती कुछ और है। भूपेश सरकार ने 2,161 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। इसी तरह चावल घोटाला, गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, बालू घोटाला, ट्रांसफर घोटाला, आंगनबाड़ी के साड़ी खरीदी में घोटाला जैसे कई बड़े-बड़े घोटाले किए। ये घोटालों की सरकार है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com