आपके ही घर से निकलता है बीजेपी में शामिल होने का रास्ता? IBC24 के मंच से गृहमंत्री ने कह दी य़े बात
आपके ही घर से निकलता है बीजेपी में शामिल होने का रास्ता? Narottam Mishra's big statement regarding toppling the govt in Madhya Pradesh
Youth is spent only among you
Narottam Mishra’s big statement मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में आईबीसी 24 का खास कार्यक्रम #IBC24Jansamvad कार्यक्रम जारी है। इस कार्यक्रम में भाजपा-कांग्रेस सहित कई पार्टियों के अलग-अलग नेता शिरकत कर रहे हैं। #IBC24Jansamvad कार्यक्रम के जरिए हम मध्यप्रदेश के नेताओं से जनता से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। अब छटवें सेशन की शुरूआत हो गई है। शिवराज सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हमारे साथ जुड़ गए हैं।
Narottam Mishra’s big statement एंकर आकांक्षा पांडेय ने जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूछा कि बीजेपी में शामिल होने का रास्ता आपके ही घर से निकलता है। इस पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि नहीं.. नहीं ऐसा नहीं है। हमने किसी भी कांग्रेस से भाजपा आने वाले नेताओं से मुलाकात नहीं कि थी। हम तो झूठ नहीं बोल रहा हूं। लाखन सिंह भी मेरे बढ़िया मित्र और भाई हैं और मैं सबसे मिलता भी हूं।
सवालः भाई-भाई कहते हुए आपने सरकार गिरा दी?
जवाबः मैंने नहीं.. सरकार को इन्हीं लोगों ने गिराई है। ये अपने नेता को संभाल नहीं पाए। ये अपने ही नेता को चुनौती देते रह गए कि आ जाओं सड़क पर। वो आ गए तो ये भी सड़क पर आ गए। आपको आपका परिवार संभालना है ये आपकी जिम्मेदारी है। मुखिया की भी ये जिम्मेदारी होती है। कमलनाथ के नेतृत्व में 42 कांग्रेस विधायकों ने बगावत की है। राष्ट्रपति चुनाव में 19 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। सरकार गिराने के बाद भी विधायक टूटते चले गए। दरअसल नेतृत्व ने कही आत्मविश्वास पैदा किया ही नहीं।

Facebook


