BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today National & CG-MP LIVE Update 25th December: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज.. नए साल से पहले लग सकती है तारीखों पर मुहर..

सरकार की बयानबाजी और चुनाव संबंधी तैयारियों से यह साफ है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जल्द ही एक साथ कराए जाएंगे।

Dageshwar DewanganUpdated on 06 Feb 2025 | 10:15 pm
National & CG-MP LIVE Update 25 December

National & CG-MP LIVE Update 25 December

01- आचार संहिता कब लागू होगी छत्तीसगढ़ में?

खबरों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आचार संहिता 31 दिसंबर 2024 तक लागू हो सकती है, और राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

Chhattisgarh mein achar samhita kab lagu hoga?

02- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ क्यों हो रहे हैं?

राज्य सरकार केंद्र सरकार की "वन नेशन, वन इलेक्शन" योजना को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है, इसलिए नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को एक साथ कराने की योजना बनाई गई है।

03- क्या कांग्रेस ने चुनावों के एक साथ होने का विरोध किया है?

हां, कांग्रेस ने नगरीय निकाय संशोधन विधेयक के तहत इन दोनों चुनावों को एक साथ कराने का विरोध किया है। उनका कहना है कि 74वें संविधान संशोधन के तहत यह व्यवस्था राज्य सरकार के दायरे में नहीं आती।

04- छत्तीसगढ़ में चुनाव कब तक संपन्न हो सकते हैं?

अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 20 से 22 फरवरी 2025 तक संपन्न हो जाएंगे।

Chhattisgarh mein achar samhita kab lagu hoga?

05- कांग्रेस के विरोध के बावजूद चुनाव क्यों जल्दी कराए जा रहे हैं?

कांग्रेस के विरोध और कानूनी चुनौती के बावजूद, सरकार के लिए चुनाव जल्दी कराना जरूरी हो गया है ताकि चुनावी प्रक्रिया में कोई अड़चन न आए और सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान न हो।

===============================================================

National & CG-MP LIVE Update 25 December :  दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और NDA के अन्य नेता आज केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा के आवास पर NDA नेताओं की बैठक में शामिल हुए।

 

National & CG-MP LIVE Update 25 December : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर आज मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण और 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन किया। प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की स्मृति में स्टॉम्प और सिक्का भी जारी किया।

Today News and LIVE Update

Read More: PM Modi MP Visit: आज मध्य प्रदेश दौरे पर पीएम मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती पर देंगे कई सौगात, देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना का करेंगे शिलान्यास 

National & CG-MP LIVE Update 25 December : देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। आज के दिन हर साल ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उनकी सादगी और ईमानदारी राजनीति के लिए प्रेरणा हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

Read More: PM Modi MP Visit: आज मध्य प्रदेश दौरे पर पीएम मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती पर देंगे कई सौगात, देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना का करेंगे शिलान्यास 

National & CG-MP LIVE Update 25 December : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर यानी आज सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के अवंती बिहार स्थित अटल चौक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर के बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

Read More: Trains Cancelled For Maha Kumbh : महाकुंभ में जाने से पहले चेक कर लें ट्रेन.. 27 दिसंबर से 28 फरवरी रद्द रहेंगी ये गाड़ियां, सामने आई ये वजह 

National & CG-MP LIVE Update 25 December : राजस्थान के करौली में मंगलवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कार और निजी बस में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हो गए। कार सवार परिवार कैलादेवी से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी कार सलेमपुर गांव के अंबेडकर छात्रावास पास टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।

https://www.youtube.com/watch?v=nRVYwYEfrTs

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

25 Dec 2024 | 10:26 pm

छतरपुर- जंगली सुअर का शिकार करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर-
जंगली सुअर का शिकार करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से सुअर के कटे सर और उबला मांस बरामद
बकस्वाहा वन परिक्षेत्र के नैनागिर का मामला

25 Dec 2024 | 10:26 pm

इंदौर : नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन

इंदौर : नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन

नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

तीन नामजद अन्य कई लोगों पर केस दर्ज

अन्नपूर्णा थाने में पुलिस ने किया केस दर्ज

सरकारी कार्य में बाधा,सरकारी संपत्ति को नुकसान,मारपीट और गैर इरादतन हत्या के धाराओं में केस दर्ज

पशुओं के अवैध गौ शाला हटाने को लेकर नगर निगम और हिंदू संगठन में हुआ था विवाद

नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट गाड़ियों में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

25 Dec 2024 | 9:53 pm

पति द्वारा पत्नी को बालकनी से फेंकने का मामला

पति द्वारा पत्नी को बालकनी से फेंकने का मामला….

बेटी को बुरी तरह पीटा था आरोपी सुनील ने…

पत्नी सपना के सवाल करने पर उसे भी मारा….

मारपीट के बाद बालकनी से लेकर नीचे धकेल दिया….

आरोपी ने पुलिस को पत्नी के मोबाइल देखने को लेकर झूठ कहा…..

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी असली घटना की जानकारी…

गुढियारी थाना क्षेत्र में आरोपी सुनील जनबंधु ने विवाद के बाद पत्नी को बालकनी से फेंका था नीचे

25 Dec 2024 | 9:31 pm

खरगोन मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा

खरगोन
मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा
हादसे में करीब 27 लोग घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सभी मजदूर खेत में काम करके गांव लौट रहे थे
पिकअप वाहन के ब्रेक फेल होने की आशंका
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
मण्डलेश्वर थाना क्षेत्र का मामला

25 Dec 2024 | 8:53 pm

कोण्डागांव बेमौसम बारिश के कारण पुलिस आरक्षक भर्ती प्रभावित

कोण्डागांव
बेमौसम बारिश के कारण पुलिस आरक्षक भर्ती प्रभावित
आज होने वाली फिजिकल टेस्ट 20 जनवरी को होगा
मैदान में रनिंग ट्रैक गिला होने से फिजिकल टेस्ट प्रभावित

25 Dec 2024 | 8:14 pm

धार मांडव हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार

धार
मांडव हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार
21 दिसंबर को आरोपियों ने की थी हत्या
मामूली बात पर हुआ था विवाद
मांडव थाना क्षेत्र का मामला

25 Dec 2024 | 7:57 pm

महापौर और नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए खर्च सीमा जारी की गई है।

महापौर और नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए खर्च सीमा जारी की गई है।

पार्षदों के लिए कोई खर्च सीमा नहीं होगी। पार्षद चुनाव के लिए ऑडिट नहीं कराया जाएगा

25 Dec 2024 | 7:41 pm

दमोह – ई रिक्शा और बाइक में भिड़ंत

दमोह –
ई रिक्शा और बाइक में भिड़ंत
2 लोगों की मौत, 4 घायल, इलाज जारी
दमोह छतरपुर मार्ग पर हुआ हादसा
देहात थाना पुलिस जांच में जुटी

25 Dec 2024 | 7:41 pm

खैरागढ़ : पुलिस ने सायबर ठग को झांसी से किया गिरफ्तार

खैरागढ़
पुलिस ने सायबर ठग को झांसी से किया गिरफ्तार
लॉटरी लगने के नाम पर 1 लाख 90 हजार रू की थी ठगी
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
सायबर सेल और जालबांधा पुलिस की संयुक्त का

25 Dec 2024 | 7:04 pm

अरविंद केजरीवाल बड़ी-बड़ी घोषणाएं जरूर करते हैं मगर जमीन पर लागू नहीं करते हैं : आर.पी. सिंह

दिल्ली: भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, “… अरविंद केजरीवाल बड़ी-बड़ी घोषणाएं जरूर करते हैं मगर जमीन पर लागू नहीं करते हैं… आम आदमी पार्टी केवल लोगों के फोन का दुरूपयोग करने के लिए डेटा एकत्र कर रही है…”

25 Dec 2024 | 6:57 pm

भोपाल : आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर लुक आउट सर्कुलर जारी

भोपाल

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर लुक आउट सर्कुलर जारी

भोपाल के मेंडोरी में इनोवा कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश जब्त करने के बाद सौरभ शर्मा से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू

लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद सौरभ शर्मा से अब भारत आने पर सीधे जांच एजेंसिया करेगी पूछताछ..

बिना विभाग की परमिशन के देश से बाहर भी नहीं जा सकेगा….

25 Dec 2024 | 6:47 pm

डिंडोरी- स्ट्रीट डॉग के हमले से महिला घायल

डिंडोरी-
स्ट्रीट डॉग के हमले से महिला घायल
5 से अधिक कुत्तों ने किया हमला
घटना का CCTV फूटेज आया सामने
18 दिसंबर की बताई जा रही घटना
अस्पताल में महिला का इलाज जारी
वार्ड नंबर 9 नर्मदा गंज की घटना

25 Dec 2024 | 6:41 pm

ग्वालियर : ग्वालियर गौरव दिवस कार्यक्रम शुरू,

ग्वालियर
ग्वालियर गौरव दिवस कार्यक्रम शुरू,
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे,
कृषि विवि के सभागार में हो रहा हैं कार्यक्रम,
सुप्रसिद्ध सिने व भजन गायक सुरेश वाडकर एवं उनके बैंड की प्रस्तुतियां होगी,
समारोह में अटल जी के जीवन चरित्र पर केन्द्रित लघु फिल्म भी दिखाई जायेगी,
समारोह में सीएम जिले की 8 विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान करेंगे,
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा, सांसद भारत सिंह कुशवाहा मौजूद।

25 Dec 2024 | 5:34 pm

आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है, आज इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है… आज पंडित मदन मोहन मालवीय जी की भी जयंती है, मैं उन दोनों को नमन करता हूं और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सुशासन दिवस के अवसर पर यहां एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, एक संगोष्ठी भी है जिसमें हम शामिल होंगे… हमारी सरकार अटल बिहारी वाजपेयी जी के हर सपने को साकार करने के लिए काम कर रही है…”

 

 

25 Dec 2024 | 5:23 pm

BJP सत्ता और संगठन ने मनाया सुशासन दिवस

BJP सत्ता और संगठन ने मनाया सुशासन दिवस

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा

BJP सरकार सुशासन के नाम पर झूठ बोल रही है

BJP सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है

BJP नेताओं के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग है

25 Dec 2024 | 5:04 pm

8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा-
8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
नक्सली सुधरू कश्यप ने किया सरेंडर
दंतेवाड़ा SP सामने किया सरेंडर
माड इलाके में सक्रिय रहा है
कंपनी नम्बर 6 के सदस्य थे सुधरू कश्यप

25 Dec 2024 | 5:01 pm

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ा

बुरहानपुर
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
8 पिस्टल, 6 अर्ध निर्मित पिस्टल, 5 पिस्टल के सांचे, 9 मैगजीन जब्त
एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश ने किया खुलासा
पुलिस ने अवैध पिस्टल बनाने का कारखाना पकड़ा

25 Dec 2024 | 4:29 pm

हम पर्यटकों को सभी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं

जम्मू-कश्मीर: डोडा DC हरविंदर सिंह ने कहा, “…हम पर्यटकों को सभी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं…समय-समय पर सड़कों को साफ किया जा रहा है और पर्यटकों को सुबह और देर शाम को यात्रा न करने की सलाह दी गई है…”

 

 

25 Dec 2024 | 4:27 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “…आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल अपने घर बैठकर योजनाएं बनाते हैं और उसकी घोषणा करते हैं… डेटा एकत्र करने के लिए इस(महिला सम्मान) योजना की घोषणा की गई जिनका कोई औचित्य नहीं है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं…कोई भी घोषणा करने से पहले बजट में व्यापक प्रावधान किए जाते हैं और यदि प्रावधान किए बिना कोई भी घोषणा की जाती है तो ये साफ है कि ये दिल्लीवासियों के साथ छल है…”

 

25 Dec 2024 | 4:20 pm

अटल परिसर में बदला गया शिलान्यास पत्थर

सूरजपुर अपडेट-
IBC24 की खबर का असर
अटल परिसर में बदला गया शिलान्यास पत्थर
CM साय और डिप्टी CM अरुण साव का लिखा गया नाम
नगरपालिका CMO ने हटवाया अपना नाम
CM साय ने वर्चुवली किया शिलान्यास

25 Dec 2024 | 4:19 pm

5 दिन से लापता युवक का कुए में मिला शव

शहडोल
5 दिन से लापता युवक का कुए में मिला शव
ग्रामीणों ने शहडोल-रीवा मार्ग को किया जाम
पुलिस पर लापता को नहीं खोजने का लगाया आरोप
बड़ी संख्या मे सड़क पर बैठे ग्रामीण
मौके पर पुलिस बल मौजूद
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के घोरसा गांव का मामला

25 Dec 2024 | 4:04 pm

हमारी सरकार युवाओं को जागरूक करने के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र की व्यवस्था करेगी: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “नदियों से नदियां जोड़ना, सड़कों से सड़क जोड़ना, हर गांव में शिक्षा और बिजली पहुंचाना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की परिकल्पना थी… हमारी सरकार युवाओं को जागरूक करने के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र की व्यवस्था करेगी… ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अटल ज्ञान केंद्र पर ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी… इन अटल ज्ञान केंद्रों पर सरकार का लगभग 550 करोड़ रुपए का खर्च आएगा… 26 दिसंबर को प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर अटल जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। हमारी सरकार ने ई-गवर्नेंस अवॉर्ड का नाम बदलकर ‘अटल ई-गवर्नेंस’ अवॉर्ड कर दिया है। हमारी सरकार द्वारा सभी विद्यालयों में स्थित कंप्यूटर कक्ष का नामकरण ‘अटल कंप्यूटर कक्ष’ किया जाएगा…”

 

 

25 Dec 2024 | 3:56 pm

इसमें गांवों, शहरों, युवाओं के बीच सुशासन को लेकर चर्चा होगी: भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल

भुवनेश्वर: ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी हमारे मार्गदर्शक हैं, हम उनकी जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मना रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज से शताब्दी समारोह शुरू हो रहा है, जिसके तहत 1 वर्ष तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे… इसमें गांवों, शहरों, युवाओं के बीच सुशासन को लेकर चर्चा होगी…”

 

25 Dec 2024 | 3:48 pm

27 दिसंबर को भाजपा संगठन की होगी बैठक

रायपुर ब्रेकिंग

27 दिसंबर को भाजपा संगठन की होगी बैठक

संगठन चुनाव में आगामी प्रक्रिया पर होगी चर्चा,

जिला अध्यक्ष में नामों का पैनल किया जाएगा फाइनल,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव बैठक में होंगे शामिल,

संगठन चुनाव निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव बैठक में होंगे मौजूद ,

नामों का पैनल बनने के बाद 29 दिसंबर को दिल्ली में होगा मंथन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने दी जानकारी,

25 Dec 2024 | 3:47 pm

कार चालक को महिला ने पीटा

इंदौर : कार चालक को महिला ने पीटा

महिला की गाड़ी को मारी थी कार चालक ने टक्कर

महिला के साथ था शारीरिक विकलांग बच्चा

घटना में बच्चा भी गिरा गाड़ी से नीचे, गुस्साई महिला ने ड्राइवर को पीटा

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल वीडियो में मारपीट करते दिखाई दे रही महिला

राजवाड़ा इलाके का बताया जा रहा वीडियो

25 Dec 2024 | 3:45 pm

अटल बिहारी वाजपेयी जी कल भी थे, आज भी हैं, कल भी रहेंगे: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “इस पटल पर अगर कोई अटल रहा है तो वह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी कल भी थे, आज भी हैं, कल भी रहेंगे। उनके कहे गए एक-एक शब्द, एक-एक वाणी भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की ऊर्जा प्रदान करता है…”

 

25 Dec 2024 | 3:13 pm

नेशनल हाइवे 44 पर लगा जाम

दतिया-अपडेट
नेशनल हाइवे 44 पर लगा जाम
रांवकला के ग्रामीणों ने लगाया जाम
2 युवकों की मौत को लेकर लगाया जाम
कलेक्टर संदीप माकिन मौके पर पहुंचे
जाम खुलवाने का कर रहे हैं प्रयास

25 Dec 2024 | 2:45 pm

खजराना मंदिर से सुरक्षाकर्मियों ने महिला को चोरी की आशंका में पकड़ा

इंदौर : खजराना मंदिर से सुरक्षाकर्मियों ने महिला को चोरी की आशंका में पकड़ा

पकड़े जाने के बाद महिला और सुरक्षाकर्मियों की आपस में हुई बहस

महिला को घसीटते हुए ले गए सुरक्षाकर्मी

खजराना मंदिर से महिला को घसीटने का वीडियो आया सामने

खजराना थाना क्षेत्र का मामला

मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही महिला

पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करने की बात कही है

25 Dec 2024 | 2:40 pm

गिफ्ट सेंटर में कैश की चोरी

कटनी
गिफ्ट सेंटर में कैश की चोरी
CCTV कैमरे में कैद हुए चोर
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

25 Dec 2024 | 2:30 pm

शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध हथियार के साथ 3 आरोपी किये गिरफ्तार

इंदौर : शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध हथियार के साथ 3 आरोपी किये गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल, 2 देशी कट्टे व 3 जिन्दा कारतूस और धारदार चाकू जप्त

आरोपियों के द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो भी किया गया था वायरल

क्राइम ब्रांच थाना पुलिस की कारवाई, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी

25 Dec 2024 | 2:16 pm

क्रिसमस उत्सव से पूर्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे मिशनरी स्कूल

विदिशा-
क्रिसमस उत्सव से पूर्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे मिशनरी स्कूल
उत्सव में हिंदू बच्चों को ना बनाया जाए सेंटा क्लोज
बच्चों पर दबाव बनाया तो संगठन करेगा स्कूल का विरोध
पीतलमिल के ट्रिनिटी कान्वेंट और कॉलेज में पहुंचे हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी

25 Dec 2024 | 2:00 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन रहा है जहां नदियों को जोड़ा रहा है-PM

PM Modi Visit to Khajuraho Live  : पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन रहा है जहां नदियों को जोड़ा रहा है। 21 वीं सदी की चुनौतियों में से एक जल संरचना है। वही देश आगे बढ़ेगा, जिसके पास जल प्रबंधन होगा, योजना होगी। MP के सूखाग्रस्त इलाकों को मुक्त करने का वायदा किया था,उस पर काम किया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की सरकार केन बेतवा के लिए प्रेरित किया।

25 Dec 2024 | 1:58 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : केन बेतवा का सपना अब साकार होने जा रहा है-PM

PM Modi Visit to Khajuraho Live : पीएम मोदी ने कहा कि देश में अटल जी के सरकार के कामों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। केन बेतवा का सपना अब साकार होने जा रहा है। मध्य प्रदेश के दस जिले ओर यूपी के चार जिलों के किसानों को फायदा मिलेगा। मैने किसानों से बात की है, उनके चेहरे खुशी दिख रही है।

25 Dec 2024 | 1:56 pm

पीएम मोदी ने जल शक्ति, बांधो की रचना का क्रिटिड साहब अंबेडकर को दिया

पीएम मोदी ने जल शक्ति, बांधो की रचना का क्रिटिड साहब अंबेडकर को दिया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में बूंद बंद पानी के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस की सरकार इस ओर काम नहीं किया है। देश आजाद होने के बाद, पानी के लिए किसने काम किया था। सच्चाई को दबकार रखा गया। देश आजाद होने के बाद जल शक्ति, बांधो की रचना एक महापुरुष को क्रेडिट जाती है, उस व्यक्ति का नाम बाबा साहब अंबेडकर है लेकिन जल संरक्षण के लिए उनको क्रेडिट कांग्रेस ने नहीं दिया। वो कभी भी इस विषय पर गंभीर नहीं रही है।

25 Dec 2024 | 1:53 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : आजादी के दीवानों ने जो सपना देखा था उसे पूरा किया-PM

PM Modi Visit to Khajuraho Live  : पीएम मोदी ने आगे कहा कि एमपी में लगातार आप बीजेपी को चुन रहे हैं। सुशासन का भरोसा ही है। कांग्रेस की सरकार, मिली जुली सरकार, एक परिवार की सरकार ने किया है, बीजेपी सरकार ने किया है। बीजेपी को जहां जहां सेवा का मौका मिला है, वहां सफलता पाई है। आजादी के दीवानों ने जो सपना देखा था, उसे पूरा किया है। अतीत में कांग्रेस की सरकार घोषणा, फीता काटना, अखबार में तस्वीर खिंचवाने में माहिर थी। लेकिन उसका फायदा कभी लोगों को नहीं मिल पता था।

25 Dec 2024 | 1:51 pm

PM Modi in Khajuraho Live : एमपी में विकास को नई गति मिली-PM

PM Modi in Khajuraho Live : पीएम मोदी ने कहा कि मोहन सरकार का एक साल पूरा हुआ है, उसके लिए बधाई देता हूं। एमपी में विकास को नई गति मिली है। आज भी हजारों करोड़ के विकास परियोजना का शिलान्यास हुआ है। आज अटल जी जन्म जयंती है, 100 साल पूरे हो रहे है, सुशासन, असेवा का दिन है। अटल जी ने बरसो बरसो तक उन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ताओं को सिखाया है। अटल ग्राम सेवा सदन निर्माण का काम शुरू हो रहा है। सुशासन दिवस एक दिन का काम नहीं है। बल्कि सुशासन बीजेपी सरकार की पहचान है।

 

25 Dec 2024 | 1:47 pm

PM Modi in Khajuraho Live : पीएम मोदी ने किया इन योजनाओं का जिक्र

PM Modi in Khajuraho Live : पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की न तो नियत ठीक थी न ही योजनाओं को लागू करना था। आज मध्यप्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपए मिल रहे हैं यह जनधन बैंक खातों से पूरा हुआ। मप्र में लाडली बहिना योजना आधार और खातों को जोड़ने से सम्भव हुआ। आज गरीब को मुफ्त राशन पूरी पारदर्शिता से मिल रहा। यह नई टेक्नोलॉजी लाकर फर्जीवाड़ा खत्म किया, यह सुशासन का मतलब है।

25 Dec 2024 | 1:42 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : इन परियोजनाओं के लिए मध्यप्रदेश के लोगो को बधाई देता हूं- पीएम मोदी

PM Modi Visit to Khajuraho Live : आज आपके यंहा हजारों करोड़ की केन वेतबा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ओम्कारेश्वर का लोकार्पण हुआ है। इन परियोजनाओं के लिए मध्यप्रदेश के लोगो को बधाई देता हूं- पीएम मोदी

25 Dec 2024 | 1:29 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : स्वर्गीय अटल बिहारी के नाम डाक टिकट ओर सिक्के का किया विमोचन

PM Modi Visit to Khajuraho Live :  PM नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने किया शिलान्यास, दोनों नदियों के जल संगम कराया, कलश से कराया.. स्वर्गीय अटल बिहारी के नाम डाक टिकट ओर सिक्के का किया विमोचन।

25 Dec 2024 | 1:16 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : पीएम नरेंद्र मोदी ने सुशासन की स्थापना की है-मोहन यादव

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुशासन की स्थापना की है,
8 दिन में दो बड़ी परियोजना का शुभारंभ हुए है,
कांग्रेस को आज भी ये नही सुआ रहा है,
पीएम नरेंद्र मोदी ने इतनी बड़ी सौगात दी है,
हमारी सरकार का एक साल भी पूरा हो गया है,
11 दिसंबर से 26 जनवरी तक हमने जन कल्याण पर्व शुरू किया है,
7 हजार से ज्यादा शिविर लगाएं है, जन कल्याणी योजना के लिए – मोहन यादव

 

25 Dec 2024 | 1:15 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : कांग्रेस ने इस क्षेत्र में झूठ बोलकर वोटो का लाभ लिया-CM

PM Modi Visit to Khajuraho Live  : सीएम ने कहा कि महाराज छत्रसाल, रानी लक्ष्मीबाई से लेकर आला ऊदल की नगरी है। इस क्षेत्र ने अपना सम्मान कभी नहीं गिराया लेकिन ये क्षेत्र पानी के लिए परेशान था। कांग्रेस ने इस क्षेत्र में झूठ बोलकर वोटो का लाभ ले लिया लेकिन करा कुछ नहीं। कांग्रेस ने सिर्फ वोट पाने के लिए बुंदेलखंड की जनता को गुमराह किया है।

25 Dec 2024 | 1:13 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : भगीरथ बनकर पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आएं है- CM डॉ. मोहन यादव

PM Modi Visit to Khajuraho Live  : खजुराहो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता को संबोधन करते हुए कहा कि भगीरथ बनकर पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आएं है। मोदी जी का जो कार्यकाल है अदभुत है। अटल जी जो सपना देखा, कही सुखा न हो लेकिन बुंदेलखंड सूखा की पहचान थी लेकिन अब तस्वीर बदल गई है।

25 Dec 2024 | 1:10 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन

PM Modi Visit to Khajuraho Live : प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन कर प्रथम किश्त का वितरण भी करेंगे। प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में से भवन विहीन, जीर्ण-शीर्ण भवन और अनुपयोगी 2500 ग्राम पंचायतों को नवीन भवन की स्वीकृति के लिये चिन्हित किया गया है। प्रारंभिक चरण में 1153 नवीन पंचायत भवनों के लिये 437.62 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का मत था कि पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। इन भवनों की ग्राम पंचायतों के व्यवहारिक रूप से कार्य एवं दायित्वों के संवहन और कार्य संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश सरकार ने पंचायतों को सशक्त करने के लिये समस्त ग्राम पंचायतों में नवीन पंचायत भवन एवं क्लस्टर स्तर पर क्लस्टर पंचायत भवन स्वीकृत करने का निर्णय लिया है।

25 Dec 2024 | 1:06 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : हमारे देश में आने वाले वक्त में पानी की किल्लत नहीं होगी- सीआर पाटिल

PM Modi Visit to Khajuraho Live : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने नदी जोड़ने की कल्पना थी, उसे साकार करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। हमारे देश में आने वाले वक्त में पानी की किल्लत नहीं होगी।

 

25 Dec 2024 | 1:04 pm

PM Modi Visit to Khajuraho : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया

PM Modi Visit to Khajuraho : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खजुराहो दौरे पर हैं। जहां सबसे पहले उनका रोड शो हुआ। इस बीच, मंच पर पहुंचते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं के शुभारंभ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।

 

25 Dec 2024 | 1:02 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : अब बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलेगी

PM Modi Visit to Khajuraho Live : वीडी शर्मा ने कहा कि अब ये बंदुेलखंड सूखा नहीं होगा अब ये बुंदेलखंड हरा भरा होगा। अब बुंदेलखंड की दशा और दिशा दोनों बदलने वाली है। अब बुंदेलखंड गरीबी में नहीं बल्कि नए रूप के साथ विकास की राह पर चलेगा।

25 Dec 2024 | 1:00 pm

PM Modi Visit to Khajuraho Live : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन

 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन शुरू करते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया। वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सपने का साकार करने के लिए आज बुंदेलखंड की धरती को नई सोगात देने के लिए पीएम मोदी खजुराहो आए हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि अब ये बंदुेलखंड सूखा नहीं होगा अब ये बुंदेलखंड हरा भरा होगा। अब बुंदेलखंड की दशा और दिशा दोनों बदलने वाली है। अब बुंदेलखंड गरीबी में नहीं बल्कि नए रूप के साथ विकास की राह पर चलेगा।

 

25 Dec 2024 | 12:55 pm

PM Modi Visit to Khajuraho : पीएम मोदी ने देख परियोजना का ब्लू प्रिंट

PM Modi Visit to Khajuraho : पीएम मोदी ने रोड शो के बाद सीएम मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ परियोजना का ब्लू प्रिंट देख अधिकारियों से जानकारी ली।

 

25 Dec 2024 | 12:44 pm

PM Modi’s visit to Khajuraho : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे इन योजनाओं का शिलान्यास

PM Modi’s visit to Khajuraho : पीएम नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण और 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की स्मृति में स्टॉम्प और सिक्का भी जारी करेंगे। देश को नदी जोड़ो की परिकल्पना देने वाले युगदृष्टा स्व. वाजपेयी की जयंती पर यह मध्यप्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात होगी।

25 Dec 2024 | 12:41 pm

पीएम मोदी मध्यप्रदेश को देंगे अनेक सौगातें

 

पीएम नरेंद्र मोदी का आज खजुराहो दौरा है। जहां वे मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें देंगे। पीएम मोदी खजुराहों पहुंच चुके हैं। वहीं साथ में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद हैं। पीएम मोदी खुली गाड़ी में जनता का अभिवादन कर रहे हैं।

25 Dec 2024 | 12:35 pm

खजुराहो- सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे कार्यक्रम स्थल

खजुराहो-
सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे कार्यक्रम स्थल,
व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
साधु संतों का किया स्वागत,
मोहन यादव बोले…
बुंदेलखंड की धरती पर स्वागत है,
सिंचाई के लिए, पीने के पानी लिए इसका लाभ मिलेगा,
आधुनिक भारत बन रहा मध्य प्रदेश,
आज का दिन बेहद खास दिन है – मोहन यादव

25 Dec 2024 | 12:22 pm

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला | हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की… हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “एक समय था जब वह न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय राजनेता थे… उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की… जिसके बिना हमारे देश के कई गांवों में सड़क संपर्क नहीं होता… उन्होंने हिमाचल प्रदेश में उद्योग पैकेज, नालागढ़ में सबसे बड़ा फार्मा हब, अटल सुरंग जैसे कई योगदान दिए…”

25 Dec 2024 | 12:20 pm

कवर्धा -नाबालिग के साथ छेड़छाड़

कवर्धा -नाबालिग के साथ छेड़छाड़
नाबालिग की विरोध के बाद आरोपी युवक फरार
पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तहत कार्रवाई
लोहारा थाना क्षेत्र का मामला

25 Dec 2024 | 12:06 pm

सार्वजनिक रास्ते से निकलने को लेकर दबंगों ने की मारपीट

कौशाम्बी —

सार्वजनिक रास्ते से निकलने को लेकर दबंगों ने की मारपीट,

दबंगों ने घर पर चढ़कर लाठी-डंडे लात-घुसो से की मारपीट,

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वॉयरल,

खड़ंजा और रास्ता से निकलने को लेकर हुआ था विवाद,

पीड़ित महिला ने कई बार की थाने में शिकायत नहीं हुई सुनवाई,

पीड़िता महिला ने SP से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार,

कड़धाम थानाक्षेत्र के अम्बाई बुजुर्ग हुजरा गांव का मामला.

25 Dec 2024 | 12:05 pm

रायपुर के तिल्दा थाना में मासूम बच्चे के साथ आत्मदाह करने के प्रयास में झुलसी महिला की हालत गंभीर

रायपुर के तिल्दा थाना में मासूम बच्चे के साथ आत्मदाह करने के प्रयास में झुलसी महिला की हालत गंभीर

बीती देर रात रायपुर के DKS अस्पताल लाया गया

महिला सीने, पेट समेत सामने से करीब 40% जली

मासूम बच्चे की भी हालत नाजुक 10 से 20% झुलसा

अगले 72 घंटे महिला और बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में

तिल्दा थाना इलाके का मामला

25 Dec 2024 | 12:01 pm

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती

छिंदवाड़ा
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती
जयंती पर 100 स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
17 सिंतबंर से शुरू हुआ था शिविर का आयोजन
शिविर में 85 हजार मरीजों का हुआ उपचार
50 बाल हृदय रोगियों का हुआ आपरेशन
कई और गंभीर बीमारी का भी होगा आपरेशन
नागपुर-भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

25 Dec 2024 | 11:54 am

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की विभाग में नियुक्ति का मामला

भोपाल

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की विभाग में नियुक्ति का मामला..

नियुक्ति -नियमो को दरकिनार कर कैसे मिली परिवहन विभाग में सौरभ को नियुक्ति..

अधिकार न होने के बावजूद CMHO कर रहे अनुशंसा, सौरभ को स्वास्थ्य विभाग के अलावा दी जाए कही और नियुक्ति..

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत पिता की 2015 में निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए सौरभ ने किया था आवेदन…

सौरभ की माँ का झूठा शपथ पत्र भी आया सामने, जिसमें बड़े बेटे की शासकीय नौकरी में न होने का दिया हवाला

आशंका की यह पत्र फर्जी, यह पत्र स्वास्थ्य विभाग में डिस्पेच ही नहीं हुआ…

नियुक्ति में ही सौरभ ने खेला खेल…

25 Dec 2024 | 11:53 am

सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

रायपुर ब्रेकिंग,

सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित,

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हो रहा आयोजन ,

कार्यक्रम में रमन सिंह , कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद ,

👉 विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ का निर्माण कर छत्तीसगढ़ वासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है ,

प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 50 हजार करोड रुपए से शुरुआत की , इसकी वजह से गांव-गांव में सड़क दिखाई दे रही है ,

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संपर्क संकल्प लेना चाहिए कि वो विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार में किसी अपेक्षा के सहयोग करेंगे

25 Dec 2024 | 11:47 am

व्यापारी और हाथ ठेले दुकानदारों का धरना जारी

मुरैना- अपडेट
व्यापारी और हाथ ठेले दुकानदारों का धरना जारी
दुकानदार काले झंडे लेकर निकले सड़कों पर
व्यापारियों ने किया अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा

25 Dec 2024 | 11:40 am

व्यापारी और हाथ ठेले दुकानदार रात भर बैठे रहे धरने पर

मुरैना –
व्यापारी और हाथ ठेले दुकानदार रात भर बैठे रहे धरने पर
हाथ ठेला दुकानदारों ने ठेलों पर लगाए अंबेडकर की तख्ती
3 बार सुलह वार्ता होने के बाद भी नहीं हुई सुलह
नगम प्रशासन और व्यापारी, ठेला दुकानदारों के बीच हुई थी वार्ता
व्यापारियों की मांग मुख्य बाजार से हटाए जाए हाथ ठेले
हनुमान चौराहे पर भारी पुलिस बल मौजूद

25 Dec 2024 | 11:38 am

पत्नी ने की पति की हत्या

अंबिकापुर-
पत्नी ने की पति की हत्या
धारदार हथियार से की हत्या
दोनों ने पहले साथ बैठकर पी थी शराब
नशे में विवाद के बाद पत्नी ने की हत्या
आरोपी पत्नी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का मामला

25 Dec 2024 | 11:33 am

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर

रायपुर ब्रेकिंग ,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर ,

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ,

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरती उतार कर किया स्वागत ,

25 Dec 2024 | 11:33 am

पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर

सारंगढ़
पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल
रानीसागर बिलासपुर रोड पर हुआ हादसा

25 Dec 2024 | 11:24 am

नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप

रीवा: नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप
घर से नाराज होकर निकली थी नाबालिग
परिचित युवक ने अपने घर ले जाकर 4 दिनों तक किया रेप
रेप करने के बाद आरोपी ने नाबालिग को घर से निकाला
घर से निकालने पर ऑटो सवार 3 युवकों ने किया अपहरण
तीनों आरोपियों ने घर में रखकर किया दुष्कर्म
रेप करने के बाद नाबालिग को रेलवे स्टेशन छोड़ फरार हुए तीनों आरोपी
चोरहटा थाना क्षेत्र का मामला

25 Dec 2024 | 11:21 am

केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान पहुंचे

बिलासपुर
केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान पहुंचे
अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी पहुंचे
अटल बिहारी वाजपेयी व्याख्यानमाला कार्यक्रम में होंगे शामिल

25 Dec 2024 | 11:04 am

भूमिपूजन से पहले निकली कलश यात्रा

खजुराहो
भूमिपूजन से पहले निकली कलश यात्रा
केन-बेतवा नदी के पवित्र जल की कलश यात्रा,
प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा कलश लेकर निकले,
सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं हुईं शामिल,
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल,
कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल भी हुए शामिल

25 Dec 2024 | 10:48 am

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगी प्रदर्शनी

रायपुर ब्रेकिंग,

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगी प्रदर्शनी ,

कुछ देर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ ,

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे ,

पूरे परिसर को अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर और होल्डिंग से सजाया गया ,

25 Dec 2024 | 10:47 am

ईरानी डेरे पर धारदार से हथियार हमला

नर्मदापुरम-
ईरानी डेरे पर धारदार से हथियार हमला
ईरानी समुदाय के लोगों ने किया हमला
प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते हमला
हमले में एक युवक की मौत,कई महिलाएं घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

25 Dec 2024 | 10:46 am

NSUI नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर-
NSUI नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार
राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान को काला झंडा दिखाने जा रहे रहे थे NSUI नेता
अटल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं राज्यपाल
कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा को लेकर NSUI ने जताया विरोध

25 Dec 2024 | 10:29 am

चलते ट्रक में लगी भीषण आग

सिवनी
चलते ट्रक में लगी भीषण आग
बाल बाल बचे कंडक्टर और ड्राइवर
फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू
ट्रक जबलपुर से नागपुर की जा रहा था
छपारा थाना क्षेत्र की घटना

25 Dec 2024 | 10:14 am

राजधानी रायपुर में पत्नी के मोबाइल देखने से नाराज पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी से फेंका

राजधानी रायपुर में पत्नी के मोबाइल देखने से नाराज पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी से फेंका

काम से लौटने पर खाना नहीं देने और मोबाइल देखने पर हुए विवाद में पति सुनील जनबंधु ने अपनी पत्नी को घर की बालकनी से नीचे फेंका

गंभीर हालत में पत्नी सपना को DKS अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने हत्या का प्रयास की धाराओं में मामला किया दर्ज

गुढियारी थाना के विकास नगर इलाके की घटना

25 Dec 2024 | 10:00 am

दबंगों ने सरकारी स्कूल के ग्राउंड में किया कब्जा

रामानुजगंज
दबंगों ने सरकारी स्कूल के ग्राउंड में किया कब्जा
दबंगों ने स्कूल की बाउंड्री तोड़ कर खोद दिया गड्ढा
स्कूल ग्राउंड के अंदर मकान बनाने के लिये खोदा गया है गड्ढा
रामचन्द्र पुर विकासखण्ड के सेमरवा गांव का मामला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...
शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm