Delhi Assembly Elections 2025: ‘बीजेपी में सिर्फ सूरत देखकर दिया जाता है बढ़ावा’, भाजपा प्रवक्ता रहीं इस नेता ने खुद पार्टी पर लगाए ये आरोप, फिर दिया पद से इस्तीफा
Delhi Assembly Elections 2025: ‘बीजेपी में सिर्फ सूरत देखकर दिया जाता है बढ़ावा’, भाजपा प्रवक्ता रहीं इस नेता ने खुद पार्टी पर लगाए ये आरोप, फिर दिया पद से इस्तीफा

Delhi Assembly Elections 2025
नई दिल्ली: Delhi Assembly Elections 2025 दिल्ली में चुनावी बिगुल बच चुका है और अब कुछ ही दिन बाद यहां विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारियां कर ली है और अब जनता को लुभाने के लिए कई चुनावी वादे कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर नेताओं को दल बदलने का सिलसिला अब शुरू हो चुका है। इसी बीच दिल्ली से BJP प्रवक्ता रहीं नेहा शालिनी दुआ दत्ता ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं पर अपमान का आरोप भी लगाया है।
Read More: आज इन तीन राशियों पर जमकर बरसेगी गणपति की कृपा, मिलेगा शुभ समाचार, धन लाभ के बन रहे योग
Delhi Assembly Elections 2025 नेहा शालिनी दुआ दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि 'जब मेरी बात दिल्ली बीजेपी के मेरे साथी प्रवक्ता लोगों ने नहीं सुनी तो मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा के पास गई। जब उन्होंने नहीं सुनी तो मैं राष्ट्रीय संगठन महामन्त्री के पास गयी लेकिन उन्होंने भी मेरी बात नहीं सुनी। फिर मैंने जेपी नड्डा को अपनी तकलीफ बताने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी समय नहीं दिया। जिससे तंगाकर मैं ऐसी पार्टी को छोड़ रही हूं जहां देश और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं की कोई बात सुनी तक नहीं जाती उनका तिरंसकार किया जाता है। मैं दुखी होकर भाजपा छोड़ रही हूं जहां औरत को सिर्फ अपमान ही दिया जा रहा हो।'
जब मेरी बात @BJP4Delhi के मेरे साथी प्रवक्ता लोगों ने नहीं सुनी तो मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष @Virend_Sachdeva के पास गयी जब उन्होंने नहीं सुनी
तो मैं राष्ट्रीय संगठन महामन्त्री @blsanthosh जी के पास गयी लेकिन उन्होंने भी मेरी बात नहीं सुनी… pic.twitter.com/zLnLYcyjeN— Neha Shalini dua dutta (@NehaShalini2) January 14, 2025
उन्होंने दिल्ली की जनता से वोट न देने की भी अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि 'मैं दिल्ली की महिलाओं से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि कौन सी पार्टी महिलाओं सीट दे रही है और कौन महिलाओं की इज्जत करता है। सिर्फ कहने के लिए इज्जत नहीं रियालिटी में भी इज्जत होना चाहिए।'
उन्होंने अपनी दुखी जाहिर करते हुए कहा कि 'मैं पहले भी बीजेपी से बहुत दुखी थी और आज भी मैं दुखी हूं कि यहां चंद लोग जिनकी मानसिकता यही है कि हम आगे किसी भी सुंदर महिला को आगे ही बढ़ने नहीं देंगे। अगर वो हमारे इशारे पे न नाचे और हमारी बात न सुने। तो मैं ऐसे लोगों के सख्त खिलाफ हूं।'
दिल्ली की सभी महिलाओं लड़कियों से आग्रह है जो भी पार्टी आपको दिखाए सम्मान लेकिन सम्मान आपको दिखे नहीं उसे वोट मत दीजिए क्योंकि ये बरसाती कीड़ा होते हैं चुनावों में आते हैं झूठे वादे करते हैं फिर वो ही हरकतें! #BJPKaVoterScam #महिला_विरोधी #WomensAshes pic.twitter.com/MC6w20JHcY
— Neha Shalini dua dutta (@NehaShalini2) January 14, 2025
आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। 1.55 करोड़ वोटर्स के लिए 33 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, इनमें 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी 5 फरवरी को उपचुनाव होगा, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नेहा शालिनी दुआ दत्ता ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में महिलाओं की बात नहीं सुनी जाती और उनका अपमान किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से अपनी समस्याएं साझा कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi Assembly Elections 2025: Neha Shalini Dua Dutta resigned from BJP
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm