Sudan Gurung Resigns: यहां के गृहमंत्री के इस्तीफे से मचा सियासी हड़कंप.. लिखा, “मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण है”.. जानें क्या है वजह

Nepal Home Minister Sudan Gurung Resigns: नेपाल के गृहमंत्री सूडान गुरुंग ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया, वित्तीय मामलों पर उठे सवालों से मचा सियासी हलचल

Sudan Gurung Resigns: यहां के गृहमंत्री के इस्तीफे से मचा सियासी हड़कंप.. लिखा, “मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण है”.. जानें क्या है वजह

Nepal Home Minister Sudan Gurung Resigns || Image- The Kathmandu Post

Modified Date: April 22, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: April 22, 2026 3:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूडान गुरुंग ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया इस्तीफा
  • वित्तीय होल्डिंग्स पर उठे सवाल बने इस्तीफे की वजह
  • निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की जरूरत पर दिया जोर

काठमांडू: नेपाल के गृह मंत्री सूडान गुरुंग ने नैतिक ज़िम्मेदारी और अपनी फ़ाइनेंशियल होल्डिंग्स पर उठी चिंताओं की निष्पक्ष जांच की ज़रूरत का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। (Nepal Home Minister Sudan Gurung Resigns) अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में, गुरुंग ने लिखा कि उन्होंने सार्वजनिक आलोचना को गंभीरता से लिया और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए पद छोड़ने का विकल्प चुना है।

“मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण” : सूडान गुरुंग

उन्होंने कहा, “मैं, सूडान गुरुंग, चैत्र 13, 2082 (26 मार्च, 2026) से गृह मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। हाल ही में, मैंने अपने शेयरों और संबंधित मामलों के बारे में नागरिकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों, टिप्पणियों और सार्वजनिक चिंताओं को बहुत गंभीरता से लिया है।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण है, और जनता के विश्वास से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है। आज का ‘जेनरेशन जेड’ आंदोलन, जो सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करता है, यही संदेश देता है। सार्वजनिक जीवन स्वच्छ होना चाहिए और नेतृत्व जवाबदेह होना चाहिए।”

“मैंने अपना नैतिक दायित्व पूरा कर लिया है” : सूडान गुरुंग

गुरुंग ने अतीत में किए गए बलिदानों का भी जिक्र करते हुए कहा कि जब सवाल उठते हैं तो जवाबदेही आवश्यक है। गुरुंग ने कहा, “जब मेरे 46 भाइयों और बहनों के खून और बलिदान पर बनी सरकार के खिलाफ सवाल उठते हैं, तो एकमात्र जवाब नैतिकता ही है।” उन्होंने कहा, “इसलिए, मेरे से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पद पर रहते हुए हितों के टकराव से बचने के लिए, मैंने आज से गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।” पूर्व नेपाली गृह मंत्री ने कहा, (Nepal Home Minister Sudan Gurung Resigns) “मैंने अपना नैतिक दायित्व पूरा कर लिया है। अब मैं अपने प्रिय मीडिया मित्रों, सभी नेपाली भाइयों और बहनों और युवाओं से अपील करता हूं: यदि हम वास्तव में परिवर्तन चाहते हैं, तो हम सभी को सत्य, ईमानदारी और आत्म-शुद्धि के मार्ग पर चलना होगा। कुछ मीडियाकर्मियों के ‘निहित स्वार्थों’ के बारे में जानकारी अंततः सामने आएगी। जो लोग ‘राम राज्य’ (आदर्श शासन) की आकांक्षा रखते हैं, उनमें त्याग करने का साहस और नैतिक शक्ति भी होनी चाहिए।”

रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह हुए थे बर्खास्त

गौरतलब है कि, इससे पहले 9 अप्रैल को नेपाली प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने अपनी पार्टी की सिफारिश पर श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह को बर्खास्त कर दिया था। प्रधानमंत्री सचिवालय ने कहा कि साह को पार्टी द्वारा आचार संहिता और अनुशासन का उल्लंघन करने के बाद हटाया गया है।

आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, साह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी जूनू श्रेष्ठ को स्वास्थ्य बीमा बोर्ड के सदस्य के रूप में बनाए रखा, (Nepal Home Minister Sudan Gurung Resigns) जबकि यह पद लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा था। आयोग ने बुधवार को पार्टी को अपनी रिपोर्ट सौंपी और कार्रवाई की सिफारिश की थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए ट्रंप का आभार जताया

अलीगढ़ में निर्माणाधीन घर में मिला कारोबारी का शव, दो लोग हिरासत में लिये गये

दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता : अदालत

अन्नाद्रमुक और भाजपा ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में द्रमुक सरकार पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये

अगर अमेरिका के साथ युद्ध फिर से शुरू हुआ तो क्षेत्रीय तेल उद्योग को नष्ट कर देगा ईरान: कमांडर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown