Rajim Panchayat Bhawan Theft : पंचायत भवन के तिजोरी से कैश गायब और आंगन में जली मिलीं सरकारी फाइलें, आखिर क्या छिपाना चाहते थे गुनहगार?

छत्तीसगढ़ के राजिम ब्लॉक में ग्राम पंचायत भवन से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने सभी फाइल और शासकीय दस्तावेज चोरी कर आग लगा दी और साथ में 11 हजार रुपए नकद भी ले गए। ग्रामीणों ने घटना का आरोप वर्तमान सरपंच के पति पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajim Panchayat Bhawan Theft : पंचायत भवन के तिजोरी से कैश गायब और आंगन में जली मिलीं सरकारी फाइलें, आखिर क्या छिपाना चाहते थे गुनहगार?

Rajim Panchayat Bhawan Theft / Image Source : AI

Modified Date: February 6, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: February 6, 2026 7:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजिम के पंचायत भवन में फाइल और शासकीय दस्तावेज चोरी, आग के हवाले किए गए
  • चोरी के साथ 11 हजार रुपए नकद भी गायब
  • ग्रामीणों ने घटना का आरोप वर्तमान सरपंच के पति पर लगाया, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद :Rajim Panchayat Bhawan Theft  छत्तीसगढ़ के राजिम से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भवन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने भवन से सभी फाइल और शासकीय दस्तावेज गायब कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, भवन से 11 हजार रुपए नकद चोरी होने की भी जानकारी मिली है।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में वर्तमान सरपंच के पति पर आरोप लगाया है।

सभी फाइल और शासकीय दस्तावेज गायब

मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम पंचायत कुर्रा के गोबरा नवापारा का है। पंचायत भवन में चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने सभी फाइल और शासकीय दस्तावेज चोरी कर भवन परिसर में आग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Rajim Panchayat Bhawan Theft वर्तमान सरपंच के पति पर आरोप

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी के साथ-साथ 11 हजार रुपए नकद भी गायब हैं। उन्होंने इस घटना का आरोप वर्तमान सरपंच के पति पर लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.