PM Modi In Kanker: ‘ओ दीदी’ के बाद अब PM मोदी ने कहा ‘ओ कका’.. कहां गया हमारा मक्का.. पढ़े पीएम के बड़े ऐलान 

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस ने राज्य की सरकार और सीएम भूपेश बघेल पर भी तंज कसते हुए नया नारा दिया। उन्होंने CM को कका कहकर सम्बोधित किया और पूछा बताओ कका, कहां गया हमारा मक्का? ईसिस तरह उन्होंने यह भी पूछा की ओ कका

PM Modi In Kanker: ‘ओ दीदी’ के बाद अब PM मोदी ने कहा ‘ओ कका’.. कहां गया हमारा मक्का.. पढ़े पीएम के बड़े ऐलान 

PM Modi

Modified Date: November 2, 2023 / 04:48 pm IST
Published Date: November 2, 2023 4:33 pm IST

कांकेर: कांकेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांकेर में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। गोविंदपुर में आयोजित हुई भाजपा के विजय संकल्प रैली में पीएम कांग्रेस की सरकार पर जोरदार हमला किया और भूपेश सरकार पर सवाल दागे।

PM Modi in BJP Vijay Sankalp Rally: ‘कांकेर में दिख रही भाजपा के समर्थन की आंधी..’, विजय संकल्प रैली में बोले पीएम मोदी

अपने सम्बोधन में पीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य की जनता और भाजपा ने मिलकर काम किया…जब तक कांग्रेस की सरकार रही, वे यहां भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालते रहे। लेकिन हमने फिर भी राज्य के विकास के लिए काम किया…यह चुनाव सिर्फ एक विधायक या मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपका और आपके बच्चों का भविष्य तय करने का चुनाव है।”

PM Modi Kanker Visit Live Update 2 Nov: कांकेर में BJP की विजय संकल्प रैली, PM मोदी सभा को कर रहे संबोधित 

छत्तीसगढ़ में भाजपा के समर्थन में जो आंधी चल रही है, उसकी एक झलक यहां कांकेर में भी दिख रही है। भाजपा का संकल्प-छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का है, हर गरीब, आदिवासी, पिछड़े के हितों की रक्षा करने का है, छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है। प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि मध्यप्रदेश की तरह उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में भी हिंदी भाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कराएंगे।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस ने राज्य की सरकार और सीएम भूपेश बघेल पर भी तंज कसते हुए नया नारा दिया। उन्होंने CM को कका कहकर सम्बोधित किया और पूछा बताओ कका, कहां गया हमारा मक्का?

प्वाइंट्स में देखें पीएम मोदी के सवाल और हमले

-कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा है

अब छत्तीसगढ़ 25 साल का होने को है, यह उम्र अहम है। इसलिए यह चुनाव विधायक चुनने का नहीं प्रदेश का भविष्य चुनने का है।
छत्तीसगढ़ के लोग और भाजपा ने मिलकर इस प्रदेश का निर्माण किया है।

-इन 5 सालों में कांग्रेस की कोठियां तन गईं

कांकेर, बस्तर के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला, कुछ नहीं, कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं।
बीमार, बदहाल सकूल् अस्पताल दिए हैं, सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी होती।

-पीएम आवास को छुआ

9 सालों में मोदी सरकार ने 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए हैं, छत्तीसगढ़ में घर नहीं बन पाए। 5 साल से काम अटका पड़ा है।

-हरेक को घर का वादा

मोदी की गारंटी है, भाजपा सरकार आई तो पीएम आवास के काम को और तेज करके हर गरीब को घर देंगे।

-कोरोना में गरीबों को राशन दिया।

आपके सेवक ने कोरोना के दौरान गरीब, आदिवासियों को मुफ्त राशन दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोक दिया। घोटाला कर डाला।

-जनधन, शौचालय, पानी प्रबंध।

हमने शौचालय, जलप्रबंधन, जनधन बैंक खाते तक सब हो रहे हैं। मोदी आपके प्रभाव से कर रहा है।

-आयुष्मान पर आए

आपके इलाज की भी चिंता है। बस्तर से ही मैंने आयुष्मान भारत योजना का ऐलान किया था। आज देशभर में यह योजना चल रही है।

-जातियों को साधा

मोदी का योजनाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी वर्ग है एससी, एसटी, ओबीसी

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown