PM Modi Live Today Full Speech: पीएम मोदी ने कहा, ‘जरूरत नहीं तो न खरीदे सोना’.. बोले, ‘हमारी नीति सही है, हमारी नियत साफ है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर चर्चा की और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

PM Modi Live Today Full Speech: पीएम मोदी ने कहा, ‘जरूरत नहीं तो न खरीदे सोना’.. बोले, ‘हमारी नीति सही है, हमारी नियत साफ है’

PM Modi Live Today Full Speech || Image- PM Modi Youtube

Modified Date: September 1, 2026 / 10:38 am IST
Published Date: September 1, 2026 10:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने 7.8% ग्रोथ पर जताई खुशी
  • जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदने की अपील
  • आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर दिया जोर

नई दिल्ली: देश की आर्थिक स्थिति से आम देशवासियों को रूबरू कराने आज प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लाइव संवाद किया। (PM Modi Live Today Full Speech) अपने सम्बोधन में उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति पर चर्चा की और देशवासियों को आगाह भी किया। आइये पढ़ते है उनके सम्बोधन से जुड़ी बातें।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

“दुनिया युद्ध में डूबी हुई है” पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आर्थिक प्रगति पर चर्चा की शुरुआत में देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “7.8% ग्रोथ देश खुशियों से भर गया है। लेकिन देशवासियों को मैं बधाई देता हूं। उनके संकल्प शक्ति के लिए, उनके पुरुषार्थ के लिए एक सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है। दुनिया युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही है। विश्व संकटों से घिरा हुआ है। सप्लाई चेन पूरी तरह डिस्टर्ब है। 2020 में कोविड काल से लेकर अब तक कहीं पर भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भी भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा की गर्त में डूबे हुए लोग झूठ की गुंज चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं। इन सारी चीजों को पार करते हुए उन सभी बातों को चीर करके देश ने 7.8% ग्रोथ हासिल किया है। (PM Modi Live Today Full Speech) हमें इस गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।”

‘जरूरत ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए’ : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “स्वदेशी का मंत्र वोकल फॉर लोकल, विदेशों की यात्राएं अगर घूमने फिरने जाते हैं तो नहीं करना चाहिए। शादी विवाह विदेशों में करते हैं नहीं करना चाहिए। वेड इन इंडिया के मंत्र को जीना चाहिए और जरूरत ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भर पर बल देंगे, मुझे पक्का विश्वास है जब आजादी के 100 साल होंगे, हम हमारी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सुपुर्द करेंगे।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी युवा पीढ़ी के सपनों को हम आज अपने परिश्रम से साकार करके रहेंगे और इसलिए आइए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें। हमारी नीति सही है। (PM Modi Live Today Full Speech) हमारी नियत साफ है। और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति आज एकजुट होकर के देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए खुशियां भी मनाइए, संकल्प कीजिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए मेरे साथ चल पड़िए।”

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown