Petrol Diesel Price Today 01 September 2026: पेट्रोल 1 रुपए महंगा तो डीजल 1 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, रसोई गैस की कीमत में सीधे 203 रुपए की वृद्धि, जानिए 1 सितंबर को आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today 01 September 2026: पेट्रोल 1 रुपए महंगा तो डीजल 1 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, रसोई गैस की कीमत में सीधे 203 रुपए की वृद्धि, जानिए 1 सितंबर को आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today 01 September 2026: पेट्रोल 1 रुपए महंगा तो डीजल 1 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, रसोई गैस की कीमत में सीधे 203 रुपए की वृद्धि, जानिए 1 सितंबर को आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 01 September 2026: ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा होने के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल का दाम फिर से 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमत में भी बदलाव हुआ है। सरकार के पेट्रोलियम डिवीज़न ने 1 सितंबर 2026 को ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। तो चलिए देखते हैं आज दाम में कितना बदलाव हुआ है।
पेट्रोल महंगा, डीजल हुआ सस्ता
Petrol Diesel Price Today 01 September 2026: पेट्रोलियम डिवीज़न की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज पेट्रोल की कीमत में 0.77 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जबकि हाई स्पीड डीजल के रेट में 1.03 रुपए की कटौती की गई है। वहीं, घरेलू एलपीजी गैस के दाम में भी 51.17 रुपए की वृद्धि कर दी गई है। कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल 342.79 और डीजल 370.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। गैस के दाम की बात करें तो 11.8 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 3,052 रुपए हो गई है। पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1 सितंबर 2026 यानि आज से ही लागू कर दी गई है।
रसोई गैस 203 रुपए महंगा
गौरतलब है कि हाल ही में, शुक्रवार को OGRA ने LPG की कीमत बढ़ाई थी। OGRA के नोटिफिकेशन के अनुसार, LPG की कीमत में 13 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। नई आधिकारिक कीमत 254 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस बढ़ोतरी के बाद, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 152 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। घरेलू सिलेंडर की नई कीमत 3,000.93 रुपए थी। वहीं, आज हुई बढ़ोतरी के बाद पिछले एक हफ्ते में सिजेंडर के दाम 203 रुपए बढ़ गए हैं।
कमर्शियल सिलेंडर भी 585 रुपए महंगा
इसके अलावा, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 585 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद नई कीमत 11,546 रुपए थी। इस महीने की शुरुआत में, रिपोर्टों से पता चला था कि दक्षिण पंजाब के कई शहरों में LPG 500 से 550 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी। वहीं, लाहौर में सुई गैस की कमी और गैस का कम दबाव निवासियों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है। कई घरों को अब खाना पकाने के लिए महंगी LPG खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें
- ED Raid in Bhilai: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच
- 8th Pay Commission HRA Arrears: इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा मकान किराया भत्ता और बकाया एरियर्स?.. 8वें वेतन आयोग को भेजा गया मामला
- MP Laptop Scheme 2026: छात्रों के खाते में आएंगे 25-25 हजार रुपए, आज खुद मुख्यमंत्री करेंगे ट्रांसफर, 1.22 लाख विद्यार्थियों को होगा फायदा

Facebook


