Punjab AAP Minister Arrested: ED ने यहां के कैबिनेट मंत्री को किया गिरफ्तार, इस वजह से हुआ बड़ा एक्शन, कई घंटे तक चली पूछताछ
ED ने यहां के कैबिनेट मंत्री को किया गिरफ्तार, इस वजह से हुआ बड़ा एक्शन, Punjab AAP Minister Sanjeev Arora Arrested
- ED ने मंत्री संजीव अरोड़ा को फर्जी GST बिल मामले में गिरफ्तार किया।
- अरोड़ा पर फर्जी ITC और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं।
- AAP ने कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया।
चंडीगढ़ः AAP Minister Sanjeev Arora Arrested पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। 100 करोड़ से ज्यादा के कथित फर्जी जीएसटी खरीद बिल और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को करीब 7 घंटे लंबी चली रेड के बाद ईडी ने संजीव अरोड़ा की यह गिरफ्तारी की है। विधानसभा चुनाव से पहले संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।
AAP Minister Sanjeev Arora Arrested जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए मोबाइल फोन की 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की फर्जी GST खरीद दिखाकर बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की। इसके बाद दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया। जांच एजेंसी के अनुसार, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और एक्सपोर्ट पर GST रिफंड तथा ड्यूटी ड्रॉबैक लेने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और व्यक्तिगत लाभ कमाया गया।
सीएम भगवंत मान का ट्वीट
सीएम ने एक्स पर लिखा कि आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है। औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा।
केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई को मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों पर काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मोदी शासन में ये एजेंसियां विपक्षी नेताओं को धमकाने, डराने और उनसे फूट डालने तथा उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने का काम कर रही हैं। अरोरा के खिलाफ छापा इसी दिशा में उठाया गया कदम है।
यह भी पढ़ेंः-
- CM Yogi Adityanath News: ‘जन-जन की आकांक्षाओं की होगी पूर्ति’, सीएम योगी ने शुभेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं, मंच पर पहनाया भगवा अंगवस्त्र
- Mangal Ketu Nakshatra Parivartan : सावधान! मंगल-केतु का मिलन ला रहा है बड़ा बदलाव, इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत,क्या आपकी राशि है शामिल?
- Haridwar Viral News: मना करने के बाद भी नहीं मान रही थी पत्नी, फिर परेशान पति ने उठाया ये कदम, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- LIC Smart Pension Scheme : रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! LIC की इस स्कीम में लगाएं पैसे और हर महीने घर बैठे पाएं 10 हज़ार रुपये की पेंशन, जानें कैसे?
- Curry leaves health benefits: सेहत के लिए फायदेमंद है ये पत्ता, रोज चबाएं सुबह, कम होने लगेगा वजन, मिलेंगे कई फायदे
- Opposition Leader Switched to BJP : सिर्फ शुभेंदु-सम्राट नहीं, ये दिग्गज भी हैं बीजेपी के ‘गेम चेंजर’! देखें दूसरे दलों से आए उन दिग्गजों की लिस्ट, जिन्होंने खिलाया ‘कमल’

Facebook


