राहुल गांधी ने कोरोना के चलते बंगाल में अपनी सभी रैलियां की रद्द, नेताओं को दी ये नसीहत

राहुल गांधी ने कोरोना के चलते बंगाल में अपनी सभी रैलियां की रद्द, नेताओं को दी ये नसीहत

राहुल गांधी ने कोरोना के चलते बंगाल में अपनी सभी रैलियां की रद्द, नेताओं को दी ये नसीहत
Modified Date: November 29, 2022 / 04:45 am IST
Published Date: April 18, 2021 8:38 am IST

नई दिल्ली। देश में बेकाबू हो रहे कोरोना वायरस के मद्देनजर राहुल गांधी ने बंगाल दौरे की अपनी सारी रैलियां रद्द कर दी हैं।  उन्‍होंने एक ट्वीट के जरिए यह घोषणा की। राहुल ने सभी राजनेताओं को सलाह देते हुए लिखा कि वे ऐसे हालात में बड़ी जनसभाएं करने का अंजाम सोच लें। 

पढ़ें- शहडोल मेडिकल कॉलेज में थम गई 12 मरीजों की सांसें, एडीएम बोले- सभी की हालत थी नाजुक

मोदी ने बंगाल की एक रैली में जनसमूह को देखकर कहा था कि उन्‍होंने यहां इतनी भीड़ पहली बार देखी है। इसी बात पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने रविवार सुबह ट्वीट क‍िया था, “बीमारों और मृतकों की भी इतनी भीड़ पहली बार देखी है।” राहुल का आरोप है कि मोदी सरकार कोविड-19 से उपजीं परिस्थितियां संभाल नहीं पा रही है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इन 12 जिलों में बढ़ाया गया टोटल लॉकडाउ…

शनिवार को राहुल गांधी ने कोरोना वायरस महामारी को मोदी की ओर से लाई गई तबाही करार दिया था। उन्‍होंने कहा था, “शमशान और कब्रिस्तान– जो कहा सो किया।” कुछ अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर की कमी की रिपोर्ट के बाद से राहुल ने एक और ट्वीट में कहा, “अस्पताल में कोई परीक्षण नहीं हो रहा है।

पढ़ें- खेत में काम कर रहे किसान की हत्या, परिजनों ने मुख्य…

कोई बिस्तर नहीं है, कोई वेंटिलेटर नहीं है, कोई ऑक्सीजन नहीं है, कोई टीका नहीं है, बस उत्सव का ढोंग है पीएम केयर्स?” राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में देर से एंट्री की थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।

 


लेखक के बारे में