CG Vidhan Sabha Chunav 2023: ‘जो भी पार्टी के खिलाफ जाएगा उस पर होगी कार्यवाही’ मुख्यमंत्री के सलाहकार का बड़ा बयान
'जो भी पार्टी के खिलाफ जाएगा उस पर होगी कार्यवाही' मुख्यमंत्री के सलाहकार का बड़ा बयान! Rajesh Tiwari's big statement
भानुप्रतापपुर। Rajesh Tiwari’s big statement छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवम्बर को होना है। ऐसे में अब सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। और एक के बाद एक बड़े नेता चुनावी मैदान में उतर रहे हैं । इसी कड़ी में कांग्रेस संसद राहुल गांधी कल भानुप्रतापपुर आएंगे, भानुप्रतापपुर में 4 विधानसभा के कार्यकर्ताओं व आम जानो को संबोधित करेंगे, राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए है।
Rajesh Tiwari’s big statement वहीं राहुल गांधी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी का भानुप्रतापपुर विधानसभा में पहला दौरा कार्यक्रम है राहुल गांधी यहां एक बड़ी आमसभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ साथ प्रसाशन भी अपनी तैयारी पूरी कर ली, वहीं सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती भी की जा रही।
Read More: पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जान का खतरा बताया, एसीबी अदालत को लिखा पत्र
कांग्रेस विधायक अनूप नाग के निष्कासन पर मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता, जो भी पार्टी के खिलाफ जाएगा उस पर कार्यवाही जरूर होगी, राजेश तिवारी ने आगे कहा कि पार्टी के द्वारा अनूप नाग को बहुत समझने का प्रयास किया गया मगर वो नहीं समझे।

Facebook


