Lok Sabha Chunav 2024
नई दिल्लीः BJP Candidate 5th List भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 111 सीटों पर नामों का ऐलान किया है। इनमें ओडिशा की 18 सीटें भी शामिल है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर से और संबित पात्रा को पुरी से उम्मीदवार बनाया है।
BJP Candidate 5th List जारी सूची के मुताबिक भाजपा ने बरगढ़ से प्रदीप पुरोहित, सुंदरगढ़ से जुएल ओराम, क्योंझर से अनंत नायक, मयूरभंज से नाबा चरण मांझी, बालासोर से प्रताप चंद्र सारंगी, भद्रक से अभिमन्यु सेठी, ढेकनाल से रुद्र नाराणय पाणी, बलांगीर से संगीता कुमारी सिंहदेव, कालहांडी मालविका केशरी देवी, नबरंगपुर से बलभद्र मांझी को टिकट दिया है। वहीं केंद्रपाड़ा से बैजयंत जय पांडा, जगतसिंहपुर से विभू प्रसाद तराई, भुवनेशवर से अपराजिता सारंगी, अस्का से अनिता शुभदर्शिनी, ब्रम्हपुर से प्रदीप कुमार पाणिग्रही और कोरापुट से कालेराम मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव के लिए BJP अब तक 4 लिस्ट में 378 नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9, चौथी में 15 और पांचवी सूची में 111 नाम घोषित किए गए हैं।