(Jio Prime Membership Launch/ Image Credit: X.com)
नई दिल्ली: Jio Prime Membership Launch: रिलायंस जियो ने अपनी Prime Membership को दोबारा लॉन्च (Jio Prime Membership Launch) किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत मौजूदा जियो प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमत को 5 सितंबर 2027 तक लॉक करना है यानी इस दौरान अगर कंपनी रिचार्ज की कीमत बढ़ाती है तो Prime सदस्य अपने मौजूदा प्लान को पुरानी कीमत पर जारी रख सकेंगे। इसके लिए एक बार 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह सदस्यता मौजूदा जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स इसका (Jio Prime Membership Launch) फायदा उठा सकते हैं। वहीं, दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक अपना नंबर जियो में पोर्ट कराकर Prime Membership ले सकते हैं। सदस्यता एक्टिव होने के बाद ग्राहक को अपने मौजूदा प्लान की कीमत लॉक करने का लाभ मिलेगा, जिससे भविष्य में टैरिफ बढ़ने पर भी राहत मिल सकती है।
Prime Membership के साथ ग्राहकों को कुल 600 रुपये के दो कैशबैक वाउचर भी दिए जाएंगे। इनमें 300 रुपये का वाउचर नए JioHome या JioPC कनेक्शन के भुगतान में इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरा 300 रुपये का वाउचर किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के लिए नया Jio SIM कनेक्शन लेने पर मिलेगा। इस तरह 300 रुपये की सदस्यता फीस के बदले अलग-अलग सेवाओं पर कुल 600 रुपये तक के वाउचर का लाभ मिल सकता है।
| सुविधा | जानकारी |
| मेंबरशिप कीमत | ₹300, एक बार का भुगतान |
| कीमत लॉक | 5 सितंबर 2027 तक मौजूदा जियो प्लान की कीमत |
| कैशबैक ऑफर | ₹300 जियोहोम/जियोपीसी वाउचर + ₹300 जियो सिम वाउचर |
| खास फायदे | प्राथमिकता ग्राहक सेवा और नए उत्पादों, सेवाओं व ट्रायल की शुरुआती पहुंच |
| कौन ले सकता है | मौजूदा और नए जियो ग्राहक |
| कैसे लें | मायजियो ऐप, जियो.कॉम, जियो स्टोर और अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर |
Prime सदस्यों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में प्राथमिकता वाली (Jio Prime Membership Launch) ग्राहक सेवा मिलेगी। इसके लिए जियो ने अलग सर्विस चैनल उपलब्ध कराया है। इसके अलावा सदस्यों को नए जियो प्रोडक्ट, सेवाओं और ट्रायल का शुरुआती एक्सेस मिल सकता है। कंपनी के मुताबिक, आगे Prime Membership के तहत और भी खास फायदे जोड़े जा सकते हैं। इन अतिरिक्त लाभों की घोषणा सदस्यता अवधि के दौरान की जाएगी।