Road accident Video: कोण्डागांव में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा CCTV में कैद, युवक की मौत, पत्नी घायल
Shocking road accident in Kondagaon captured on CCTV: घटना का पूरा दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें हादसे की भयानकता साफ नजर आई। पुलिस ने हाईवा …
कोण्डागांव: Shocking road accident in Kondagaon captured on CCTV, कोण्डागांव में एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें 24 वर्षीय मोहित कुमार कोर्राम की मौत हो गई और उसकी पत्नी सरस्वती कोर्राम गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना मंगलवार शाम की है, जब मोहित अपनी पत्नी के साथ खड़का गांव से बाइक पर कोण्डागांव आ रहा था। जयस्तंभ चौक से रायपुर नाका की ओर जाते समय कलेक्ट्रेट चौक के पास उसकी बाइक एक स्कूटर से ओवरटेक करते समय टकरा गई और दोनों एनएच 30 पर गिर पड़े। उसी समय पीछे से आ रहे हाईवा (सीजी 17 केएन 4402) ने मोहित को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का पूरा दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें हादसे की भयानकता साफ नजर आई। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। घायल सरस्वती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Shocking road accident in Kondagaon captured on CCTV, young man dies, wife injured
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm