Sukhbir Singh Badal Attack: पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल, गुरुद्वारे के पास मची अफरा-तफरी /image: Social Media
नांदेड़। Sukhbir Singh Badal Attack: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर नांदेड़ में जानलेवा हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की उन पर सचखंड गुरुद्वार के पास हमला हुआ है। इसमें उनके एक सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। हमले के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस के जवान और आला अफसर पहुंचे है। अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal Attack) को तुरंत इलाज के लिए नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उनके घायल सुरक्षाकर्मी को भी ले जाया गया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सुबह अपने परिवारवालों के साथ तख्त श्री पटना साहिब गए थे। फिलहाल हमले की वजह पता नहीं चल पाई है।
ये भी पढ़ें