Ritesh Hange Ketan Murder Case: केतन हत्याकांड मामले में अब हुई तीसरी गिरफ्तारी.. हत्या नहीं थी पहली प्लानिंग लेकिन.. जानें कौन है ये तीसरा आरोपी

Ads

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इन जगहों की तस्वीरें भी एक-दूसरे के साथ शेयर की थीं। सभी ने इस बारें में भी सोचा था कि हत्या को हादसा दिखाने के लिए कौन-सी जगह बेहतर होगी। एक पुलिस अफसर ने बताया है कि, लोहगढ़ किले में हत्या को अंजाम देने के बाद चेतन ने रितेश से कॉन्टेक्ट किया और उसे पूरी जानकारी दी।

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 10:05 PM IST

Ritesh Hange Arrested in Ketan Murder Case || Image- Marathi News File

HIGHLIGHTS
  • केतन अग्रवाल हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी।
  • आरोपी रितेश हांगे साजिश में शामिल था।
  • हत्या को हादसा दिखाने की थी योजना।

Ritesh Hange Arrested in Ketan Murder Case: पुणे: पुणे की ग्रामीण पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में 22 साल के शख्स रितेश हांगे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रितेश नहीं केतन की हत्या की साजिश में शामिल था। रितेश इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड मने जा रहे चेतन चौधरी का दोस्त है। रितेश की गिरफ्तारी इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

लोणावला के लोहगढ़ किले में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि, इसी साल के 18 जून को पुणे जिले के लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या की गई थी। आरोप है कि सिया और चेतन ने केतन को किले की चट्टान से नीचे धक्का दे दिया था। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि रितेश को केतन की हत्या की योजना की जानकारी थी और वह चेतन और सिया इसकी प्लानिंग में शामिल था।

पहले हाथ-पैर तोड़ने की थी योजना

Ritesh Hange Arrested in Ketan Murder Case: पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन ने पहले केतन के हाथ-पैर तोड़कर उसे घायल करने की योजना बनाई थी। इसका मकसद उसकी सिया के साथ होने वाली शादी को टालना बताया जा रहा है। बाद में दोनों ने इस योजना को ज्यादा जोखिम भरा माना और फिर केतन की हत्या करने का फैसला किया। पुलिस का कहना है कि रितेश को इस पहले प्लान की भी जानकारी थी।

हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने केतन की हत्या को हादसा दिखाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाये। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर जानकारी तलाशने के साथ सस्पेंस फिल्मों तक का सहारा लिया। आरोपियों ने टाइगर पॉइंट, विसापुर किला और क्षेत्र के कुछ अन्य किलों सहित कई जगहों की जानकारी जुटाई। बाद में लोहगढ़ किले को हत्या के लिए तय किया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Ritesh Hange Arrested in Ketan Murder Case: पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इन जगहों की तस्वीरें भी एक-दूसरे के साथ शेयर की थीं। सभी ने इस बारें में भी सोचा था कि हत्या को हादसा दिखाने के लिए कौन-सी जगह बेहतर होगी। एक पुलिस अफसर ने बताया है कि, लोहगढ़ किले में हत्या को अंजाम देने के बाद चेतन ने रितेश से कॉन्टेक्ट किया और उसे पूरी जानकारी दी।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला जूनियर एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, छात्र जीवन को याद किया

भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर ‘बाढ़ के सर्वोच्च बिंदु’ के पार पहुंचा

सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

नेपाल त्रासदी : जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बचाया गया

Q1. केतन अग्रवाल हत्याकांड में तीसरा आरोपी कौन है?

पुलिस ने 22 वर्षीय रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर साजिश में शामिल था।

Q2. हत्या की साजिश कैसे रची गई थी?

आरोपियों ने पहले घायल करने और बाद में हत्या को दुर्घटना दिखाने की योजना बनाई थी।

Q3. घटना कब और कहां हुई थी?

18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की कथित हत्या की गई थी।