New Pay Scale for Govt Teachers in Bihar || Image-AI Generated File
New Pay Scale for Govt Teachers in Bihar: पटना: आज देशभर में हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस खास मौके पर अलग-अलग राज्य की सरकारों ने अपने प्रदेश के शिक्षकों को सम्मानित किया और उनके लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बात करें बिहार राज्य की तो यहाँ भी सीएम सम्राट चौधरी ने आज प्रदेशभर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनायें देते हुए उनके लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम सम्राट चौधरी ने यह ऐलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर किया।
New Pay Scale for Govt Teachers in Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि, शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए “शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा वित्त रहित शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से वेतनमान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सीएम ने बताया कि, Microsoft, Google एवं Sarvam AI जैसी अग्रणी तकनीकी संस्थाओं के सहयोग से बिहार में आधुनिक AI इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा तथा शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बिहार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में BHU (Banaras Hindu University) का सेंटर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा जबकि मदरसा एवं संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान जारी कर दिया गया है, ताकि शिक्षकों को समय पर उनका पारिश्रमिक प्राप्त हो सके।
शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार के प्रमुख संकल्प।
1. शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए “शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना की जाएगी।
2. वित्त रहित शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 5, 2026
New Pay Scale for Govt Teachers in Bihar: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां अपने स्कूल ज्ञान निकेतन पहुंचे और कहा कि उनके स्कूली जीवन के शुरुआती वर्षों की यादें हमेशा उनके मन में कायम रहेंगी। नवीन ने कहा कि वह जिस भी पद पर रहें, उनके स्कूल के प्रति उनकी भावनाएं हमेशा वैसी ही रहेंगी।
उन्होंने कहा, “शिक्षक दिवस के मौके पर अपने स्कूल आने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं जिस भी पद पर रहूं, अपने स्कूल के प्रति मेरी भावनाएं नहीं बदलेंगी। स्कूल के शुरुआती साल हर बच्चे के लिए हमेशा यादगार होते हैं, चाहे वह जीवन में कितनी भी ऊंचाइयों तक पहुंच जाए।”
New Pay Scale for Govt Teachers in Bihar: भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व आईपीएस अधिकारी और महावीर मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सचिव दिवंगत किशोर कुणाल को याद किया, जिन्होंने उनके स्कूल की स्थापना की कल्पना की थी। नवीन ने स्कूल परिसर में किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा, “इस प्रतिमा ने मेरे अंदर नयी ऊर्जा जगाई है और यह बच्चों को ऐसे सक्षम अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करेगी, जो समाज के लिए अपनी स्थायी विरासत छोड़ सकें।”
नवीन ने किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल से आशीर्वाद लिया। अनीता कुणाल ने उस दौर में स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी संभाली थी जब नवीन ने पढ़ाई की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “मैडम के मार्गदर्शन में स्कूल का विस्तार हुआ और इसे सुंदर रूप दिया गया। मुझे किशोर कुणाल का आशीर्वाद मिला था और बाद में मैंने राजनीति में कदम रखा। आज शिक्षक दिवस पर मैं इसी परिसर में खड़ा हूं और मैडम का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हूं।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
New Pay Scale for Govt Teachers in Bihar: भाजपा अध्यक्ष ने उनके छात्र जीवन के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य रहे जे एन दत्त को भी याद किया। उन्होंने कहा, “आज इस स्कूल के पूर्व छात्र देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष स्थान हासिल कर चुके हैं और वे न केवल इस स्कूल का, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।”
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से जीवन को सही दिशा मिलती है। वे संस्कार और मूल्यों के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण के साथ राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं।
आज शिक्षक दिवस पर ‘ज्ञान निकेतन’… pic.twitter.com/1QoBAx61fX
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 5, 2026
महिला जूनियर एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, छात्र जीवन को याद किया
भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर ‘बाढ़ के सर्वोच्च बिंदु’ के पार पहुंचा
सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
नेपाल त्रासदी : जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बचाया गया