Tahsildar Suspended in UP: पांच तहसीलदार निलंबित, 13 को थमाया गया कारण बताओ नोटिस.. राज्य सरकार के एक्शन से राजस्व महकमें में मचा हड़कंप

Ads

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पिछले दिनों राजस्व वादों के निस्तारण को लेकर की गई रिव्यू मीटिंग की गई थी। उन्होंने इस बैठक में सख्ती दिखाते हुए शिकायतों का निराकारण करने और सुस्त अफसरों के खिलाफ ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 10:52 PM IST

Tahsildar Suspended in Uttar Pradesh || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • यूपी में पांच तहसीलदारों पर निलंबन कार्रवाई
  • 13 अफसरों को कारण बताओ नोटिस
  • राजस्व मामलों में लापरवाही पर सरकार सख्त

Tahsildar Suspended in Uttar Pradesh: लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने शासकीय कामकाज में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले राजस्व अफसरों पर बड़ी कार्यवाही की है। योगी सरकार ने प्रदेश के पांच तहसीलदारों को निलंबित करने का आदेश दिया है जबकि 13 अन्य तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शासन की इस कार्यवाही से राजस्व विभाग के अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्यों हुई अफसरों पर कार्यवाही?

दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पिछले दिनों राजस्व वादों के निस्तारण को लेकर की गई रिव्यू मीटिंग की गई थी। उन्होंने इस बैठक में सख्ती दिखाते हुए शिकायतों का निराकारण करने और सुस्त अफसरों के खिलाफ ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सीएम के इसी नाराजगी के बाद राजस्व विभाग के द्वारा यह कार्यवाही की गई है।

निलंबित हुए अफसरों के नाम

Tahsildar Suspended in Uttar Pradesh: निलंबित किए अधिकारियों में संडीला के तहसीलदार अमित यादव, देवरिया के तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा, जौनपुुर के तहसीलदार सौरभ कुमार, अयोध्या के तत्कालीन नायब तहसीलदार रंजन वर्मा व गाजीपुर के सम्प्रति तहसीलदार अलख शुक्ला के नाम शामिस हैं। इससे पहले पहली सितंबर को भी चार तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें मिला कारण बताओ का नोटिस

निलंबन से अलग 13 तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें देवरिया के तत्कालीन चंद्रशेखर वर्मा व गोपाल जी, जौनपुर के तहसीलदार रविरंजन कश्यप व राकेश कुमार, बाराबंकी की तत्कालीन तहसीलदार कविता ठाकुर, सुलतानपुर के तत्कालीन तहसीलदार देवानन्द तिवारी, अयोध्या के तत्कालीन नायब तहसीलदार स्नेहल वर्मा, अमेठी के तहसीलदार राहुल सिंह, प्रतापगढ़ के तहसीलदार अनिल कुमार, लखनऊ के नायब तहसीलदार यजुवेन्द्र सिंह व सुखवीर सिंह, रायबरेली के नायब तहसीलदार रमाशंकर मिश्रा और लखनऊ के तहसीलदार शार्द सिंह का नाम शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

नोटबुक विनिर्माताओं का सरकार से न्यूनतम आयात मूल्य लगाने का आग्रह, आसियान की खेप से नुकसान

पुणेः खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, दो गिरफ्तार

खेलमंत्री मांडविया ने हॉकी विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में कहा, हार को भुलाकर आगे बढें

सरकार को एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम में लचीला रुख अपनाने की जरूरत: इक्रियर रिपोर्ट

जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

Q1. उत्तर प्रदेश में कितने तहसीलदार निलंबित किए गए हैं?

Ans: उत्तर प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पांच तहसीलदारों को निलंबित किया है।

Q2. कितने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नोटिस मिला?

Ans: कुल 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Q3. तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों की गई है?

Ans: राजस्व वादों के निस्तारण, शिकायतों के निराकरण और शासकीय कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई हुई है।