CG Vidhansabha Chunav 2023: आज शाम से थम जाएगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन कांग्रेस-बीजेपी के दिग्गज करेंगे आम सभा
CG Vidhansabha Chunav 2023: आज शाम से थम जाएगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन कांग्रेस-बीजेपी के दिग्गज करेंगे आम सभा
Kalyan Satta Matka Dpboss Matka
अंबिकापुर। CG Vidhansabha Chunav 2023 छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसके लिए आज यानि बुधवार शाम को चुनावी प्रचार थम जाएगा। आज शाम 5 बजे के बाद कोई जुलूस और जनसभाएं कर सकेंगे बल्कि उम्मीदवार डोर-टू-डोर वोट मांग सकेंगे।
CG Vidhansabha Chunav 2023 चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता पूरी ताकत झोंकने के लिए उतर रहे हैं। अंतिम दिन चुनावी प्रचार में ताकत झोंकने के लिए आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी सभा करेंगे। जानकारी के अनुसार कलाकेंद्र मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए साजा, जांजगीर-चांपा और कोरबा विधानसभा सीटों पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा अंबिकापुर में रैली करेंगे। इसके अलावा अनुराग ठाकुर और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रोड-शो और रैलियां करेंगे।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


