जवान लड़कों को प्यार में फंसाकर करवाती थी ये धंधा, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई शातिर ‘हसीना’

जवान लड़कों को प्यार में फंसाकर करवाती थी ये धंधा, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई शातिर 'हसीना'

जवान लड़कों को प्यार में फंसाकर करवाती थी ये धंधा, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई शातिर ‘हसीना’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 17, 2021 9:57 pm IST

Delhi Model Arrested in Ranchi: रांची (Ranchi) के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मामले का सरगना पुलिस (Police) को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। युवती का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है जो मॉडलिंग का काम करती है। युवती पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली (Delhi) में रह रही थी और वर्तमान में रांची आई हुई थी। युवती गांधी नाम के ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ी थी।

ये भी पढ़ें: कानून तय करेगा कि खालिदा जिया इलाज के लिए विदेश जा सकती हैं या नहीं: प्रधानमंत्री हसीना

वहीं, पुलिस ने बताया कि मॉडल रांची में ड्रग्स का कारोबार करती थी और युवाओं को निशाना बनाती थी। शातिर ड्रग्स लेने वाले युवाओं को प्यार के जाल में फंसाती थी फिर उन्हीं से ड्रग्स का धंधा भी कराती थी।
पुलिस ने बताया कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ड्रग्स का कारोबार होने की सूचना थी इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की थी, जिसमें मॉडल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हर्ष कुमार नाम के युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं गिरोह का सरगना मौके पर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, अपने फैसले में क्या कहा? जानिए


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com