छत्तीसगढ़ के धमतरी में तीन लोग तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में तीन लोग तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार

Modified Date: February 7, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: February 7, 2022 8:01 pm IST

धमतरी, सात फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तीन व्यक्तियों को कथित रूप से तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को धमतरी-नगरी रोड पर डोंगाडूला गांव के समीप पकड़ा गया जहां वे खाल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे ।

उन्होंने बताया कि उनकी पहचान समीपवर्ती गरिबंद जिले के शोभा क्षेत्र के बाशिंदे बुधराम (45) और बंसी लाल मरकाम (45) तथा धमतरी जिले के शिहवा क्षेत्र के धनसाई नेताम (34) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस को देखकर तीनों ने अपनी मोटरसाइकिलों से भागने का प्रयास किया लेकिन वे पकड़े गये। उनके पास से एक पूर्ण बालिग तेंदुए की खाल एवं उनकी दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है। उनपर वन्य जीव संरक्षण कानून के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है।’’

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में