Welcome To The Jungle Trailer: हंसते-हंसते पेट दर्द करा देगी ये 2000 करोड़ की फिल्म, Akshay की टाइमिंग या दलेर मेंहदी का देसी स्वैग, कौन मारेगा असली बाजी?

Welcome To The Jungle Trailer: अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भरपूर एंटरटेनमेंट, मजेदार कॉमेडी और हल्के-फुल्के सीन देखने को मिलते हैं। फिल्म का माहौल काफी हंसाने वाला और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर नजर आता है।

Welcome To The Jungle Trailer: हंसते-हंसते पेट दर्द करा देगी ये 2000 करोड़ की फिल्म, Akshay की टाइमिंग या दलेर मेंहदी का देसी स्वैग, कौन मारेगा असली बाजी?

(Welcome To The Jungle Trailer/ Image Credit: akshaykumar Instagram)

Modified Date: June 11, 2026 / 04:44 pm IST
Published Date: June 11, 2026 4:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज
  • अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी में धमाकेदार वापसी
  • फिल्म में भरपूर कॉमेडी और एंटरटेनमेंट

नई दिल्ली: Welcome To The Jungle Trailer: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। यह ट्रेलर भरपूर मनोरंजन, कॉमेडी और मस्ती से भरा हुआ है। फिल्म में कई दिग्गज कॉमेडी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं जो कॉमेडी का फुल डोज देते दिखाई देंगे।

वेलकम फ्रेंचाइजी में अक्षय की वापसी

यह फिल्म मशहूर ‘वेलकम‘ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। इससे पहले 2007 में ‘वेलकम‘ और 2015 में ‘वेलकम बैक’ रिलीज हुई थी। हालांकि उसमें अक्षय कुमार शामिल नहीं थे। अब लगभग 19 साल बाद अक्षय कुमार इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसमें कई बड़े कॉमेडी सितारे एक साथ नजर आएंगे।

ट्रेलर में कॉमेडी और धमाकेदार सीन

फिल्म का ट्रेलर रिलीज से लगभग 15 दिन पहले जारी किया गया है और इसे देखकर साफ है कि यह एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है। ट्रेलर में पुराने किरदार उदय शेट्टी और मजनू की झलक भी देखने को मिलती है। साथ ही रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ और कई अन्य कलाकारों के मजेदार सीन दर्शकों को खूब हंसाते हैं। हर सीन में कॉमेडी और हल्का-फुल्का ड्रामा दिखाया गया है जो इसे पारिवारिक मनोरंजन बनाता है।

गांव,डाकू और कॉमेडी का तड़का

ट्रेलर की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जहां डाकुओं का राज है। फिल्म में अक्षय कुमार और उनकी टीम को इन डाकुओं से निपटते हुए दिखाया गया है। लेकिन कहानी में कॉमेडी का तड़का लगातार बना रहता है। परेश रावल एक डायरेक्टर के किरदार में हैं और राजपाल यादव उनके असिस्टेंट बने हैं। वहीं जैकी श्रॉफ डाकुओं के लीडर के रूप में नजर आते हैं। खास बात यह है कि सिंगर दलेर मेहंदी भी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर कॉमेडी डेब्यू कर रहे हैं जिससे फिल्म और भी ज्यादा मजेदार बन जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।