Saayoni Ghosh Actress News : कौन हैं सयानी घोष? 91 लाख की संपत्ति वाली इस ग्लैमरस सांसद के सफर की इनसाइड स्टोरी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल के बीच जादवपुर सांसद सयानी घोष का नाम चर्चा में है। कभी ममता बनर्जी की सबसे करीबी युवा नेताओं में शामिल रहीं सयानी अब कथित बागी तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं उनके फिल्मी करियर, राजनीतिक सफर और संपत्ति से जुड़ी खास बातें।

Saayoni Ghosh Actress News : कौन हैं सयानी घोष? 91 लाख की संपत्ति वाली इस ग्लैमरस सांसद के सफर की इनसाइड स्टोरी

Saayoni Ghosh Actress News / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: June 11, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: June 11, 2026 4:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जादवपुर से लोकसभा सांसद हैं सयानी घोष
  • अभिनय जगत से राजनीति में रखा कदम
  • 2021 में टीएमसी में शामिल हुईं

कोलकाता : Saayoni Ghosh Actress News :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेसको मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी पूरी तरह बिखरती नजर आ रही है। इस बीच, कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सबसे खास युवा नेता रहीं जादवपुर से लोकसभा सांसद सयानी घोष ने भी पार्टी से बगावत कर दी है। शोबिज की दुनिया से राजनीति में आकर बहुत कम समय में टीएमसी की युवा इकाई की कमान संभालने वाली सयानी घोष के इस बागी रुख ने पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक की सियासत में तहलका मचा दिया है।

17 की उम्र में किया डेब्यू, बोल्ड किरदारों से बनाई पहचान

सयानी घोष ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे की टेलीफिल्म ‘इच्छे दाना’ से की थी। Saayoni Ghosh Rebels Against TMC  इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘नॉटोबोर नॉटआउट’ के जरिए बड़े पर्दे पर कदम रखा। उन्होंने ‘शोत्रू’, ‘अलीक सुख’, ‘गोलपो होलेओ शोटी’, ‘ब्योमकेश ओ चिरियाखाना’, ‘मेघनाद बढ़ रहस्य’ और ‘अपराजितो’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। सयानी कभी भी चुनौतीपूर्ण और बोल्ड किरदार निभाने से पीछे नहीं हटीं। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय वेब सीरीज में भी काम किया, जहाँ उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई।

2021 में राजनीतिक एंट्री और 2024 में बड़ी जीत

अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के बाद सयानी ने साल 2021 में टीएमसी का दामन थामकर राजनीति में कदम रखा। हालांकि, 2021 का विधानसभा चुनाव वह हार गईं, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके तेवर और नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा बनाए रखा। सयानी ने भी इस भरोसे को टूटने नहीं दिया और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जादवपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट से शानदार जीत दर्ज कर संसद पहुँचीं।

West Bengal Political Crisis 2026 लाखों की संपत्ति और कर्ज का लेखा-जोखा

चुनाव आयोग को दिए गए आधिकारिक हलफनामे के अनुसार, सयानी घोष की कुल संपत्ति करीब 91.89 लाख रुपये है। इसके साथ ही उन पर 59 लाख रुपये का कर्ज भी है। हलफनामे के अनुसार, उनके पास कोई खेती की जमीन, खाली प्लॉट या कमर्शियल प्रॉपर्टी नहीं है। सयानी के नाम पर कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके में एक घर है, जिसकी अनुमानित कीमत 62.64 लाख रुपये बताई गई है।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.