अमिताभ,आमिर, कैटरीना और फातिमा के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तां का एक ओर पोस्टर रिलीज
अमिताभ,आमिर, कैटरीना और फातिमा के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तां का एक ओर पोस्टर रिलीज
मुंबई। “ठग्स ऑफ हिंदोस्तां ” इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में से एक है। हाल ही फ़िल्म से रिलीज हुए करैक्टर पोस्टर्स ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।इस उत्साह को देखते हुए फ़िल्म का एक ओर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन का खुदाबख्श अंदाज़, आमिर खान का फिरंगी अवतार, कैटरीना कैफ़ का सुरैया मिज़ाज और फातिमा सना शेख अपने साहसी जाफिरा लुक में नज़र आ रही है।
ये भी पढ़ें –सरप्राइज़ बर्थडे पार्टी में झूम के नाची सपना
इस पोस्टर में पहली बार सभी किरदार एक साथ नज़र आ रहे है जिससे फ़िल्म में दिखाई देने वाले एक्शन और एडवेंचर का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।यशराज फिल्म्स की “ठग्स ऑफ हिंदोस्तां” इस दिवाली अद्भुत विसुअल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं जिसमें पहले कभी नहीं देखे एक्शन की भरमार होगी और यह इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली सबसे प्रतीक्षित फिल्म में से एक है।
ये भी पढ़ें –आयुष्मान खुराना की पत्नी को हुआ कैंसर,ताहिरा का भावुक पोस्ट
ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ नज़र आएंगे।फ़िल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा साना शेख भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। इस दीवाली “ठग्स ऑफ हिंदोस्तां ” बड़ी स्क्रीन पर एक रोमांचक, दृश्यमान आश्चर्यजनक सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।फ़िल्म का बहु प्रत्याशित ट्रेलर 27 सिंतबर को आमिर खान द्वारा उनके इंस्टाग्राम पर सबसे पहले रिलीज किया जाएगा। फ़िल्म के कैरेक्टर पोस्टर से रूबरू करवाने के बाद, अब हर कोई फ़िल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।वाईआरएफ की मेगा एक्शन फ़िल्म “ठग्स ऑफ हिंदोस्तां ” 8 नवंबर, राष्ट्रीय अवकाश पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


