आज सप्तमी के दिन बन रहा बेहद शुभ संयोग, देवी कालरात्री को इन मंत्रो से करें प्रसन्न, शत्रुओं से मिलेगा छुटकारा

Ads

Shardiya Navratri 2022: शक्ति देवी कालरात्रि का पूजन नवरात्रि की सप्तमी पर किया जाता है, सदैव शुभ फल देने के कारण इनको शुभंकरी भी कहा जाता है

  •  
  • Publish Date - October 2, 2022 / 07:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 04:17 AM IST

These zodiac signs will earn money and become rich in Chaitra Navratri

Shardiya Navratri 2022: इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन समाप्त होंगे। इस बार शारदीय नवरात्रि नौ दिनों की है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है। मां दुर्गा की सातवीं शक्ति देवी कालरात्रि का पूजन नवरात्रि की सप्तमी पर किया जाता है। सदैव शुभ फल देने के कारण इनको शुभंकरी भी कहा जाता है। मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए इनका नाम कालरात्रि है। मां दुर्गा की सातवीं स्वरूप मां कालरात्रि तीन नेत्रों वाली देवी हैं। कहा जाता है जो भी भक्त नवरात्रि के सांतवें दिन विधि-विधान से मां कालरात्रि की पूजा करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर 

मां कालरात्रि पूजा 2022 शुभ योग

Shardiya Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार 2 अक्टूबर 2022 को नवरात्रि की सप्तमी पर सर्वार्थ सिद्धि और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है।

 सर्वार्थ सिद्धि योग –  2 अक्टूबर 2022, सुबह 06.20 – 3 अक्टूबर 2022, सुबह 01.53

सौभाग्य योग – 1 अक्टूबर 2022, रात 07.59 – 2 अक्टूबर 2022, शाम 05.14

IND Legends vs SL Legends Final: श्रीलंका को हराकर इंडिया लीजेंड्स लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन, 33 रनों से जीता मैच


Shardiya Navratri 2022: मां कालरात्रि शक्तिशाली मंत्र

ओम देवी कालरात्र्यै नमः

या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

हीं कालरात्रि श्री कराली च क्लीं कल्याणी कलावती।

और भी है बड़ी खबरें…